Posts

Showing posts from November, 2021

पांच वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष में पदोन्नति देकर सरकार द्वारा हमे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास-विकास सिंह राजपूत

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि राज्यमंत्रिमण्ड की कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय सहायक शिक्षक व शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति में एक वर्ष के लिए  5 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष में  किया जाएगा ये निर्णय कही न कहीं हमे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास मात्र है कुछ श्रेयवीर संघ सरकार के इस निर्णय का स्वागत भी कर रहे है ऐसे श्रेयवीर संघ को पता होना चाहिए कि सरकार एक बार फिर हम शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ अन्याय कर रही है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि  जब तक शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत विभाग में प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ, देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान या एक ही पद पर लगातार दस वर्षों तक सेवा दे रहे पंचायत से शिक्षा विभाग में संविलियन प्राप्त शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान नही दिया जाता तब तक कुछ लोगो के छोड़ बाकी 96% शिक्षक एलबी संवर्ग को कोई लाभ नही होने वाला है। नवीन श...

नवीन जैन बने छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष

धमधा- नवीन जैन जी को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ढेरो शुभकामनाएं एवम बधाई।।।               नवीन जैन जी जो कि वर्तमान में धमधा मंडल भाजपा के अध्यक्ष एवम जैन संघटना धमधा के सक्रिय समाजसेवक है--चेम्बर के प्रदेशाध्यक्ष अमर परवानी की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रह्लाद रूंगटा द्वारा नवीन जैन जी व अन्य अन्य नवीन पदाधिकारियों की प्रतिभा को देखकर उन्हें यह महती जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका धमधा नगर के समस्त व्यापारीगण, राजनैतिक दलों,सामाजिक जनों एवम आम नागरिकों ने नवीन जैन जी को शुभकामनाएं देने के साथ साथ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स को साधुवाद दिया है।। पुनः नवीन जैन जी को इस महती जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवम बधाई

वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षा सचिव से चर्चा

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार ने जानकारी दिया है कि संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में महानदी मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर स्कूल शिक्षा सचिव श्री कमलप्रीत सिंग जी से मुलाकात कर शिक्षक पंचायत संवर्ग का आठ वर्ष के स्थान पर शासन द्वारा दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलियन करने के निर्णय के बाद प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ व पूर्व सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर शिक्षक पंचायत संवर्ग से शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन पश्चात शिक्षक एलबी संवर्ग का सातवां वेतनमान निर्धारण करने के लिए चर्चा करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को प्रमुखता से रखा साथ ही महिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता ज्योति सक्सेना व महामंत्री गंगा शरण पासी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी ने शिक्षक सचिव से चर्चा के दौरान कहा  पंचायत विभाग में प्रथम नियुक्ति त...