Posts

Showing posts from March, 2026

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी

Image
 नवीन शिक्षक संघ प्रदेश महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी डा गंगा शरण पासी जी ने हिंदी पेपर लिक के मामले को बहुत ही गंभीर व शर्मनाक घटना बताया है और कहा हैं ऐसे करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं बच्चों  का भविष्य घराब हो जाता है बच्चे पेपर बनाने के बाद तनाव मुक्त हो ग ए‌ थे। परन्तु अब फिर से पेपर देना पड़ेगा दस अप्रैल को ये चिन्ता का विषय है क्योंकि गरीब बच्चे पेपर खत्म होने के बाद काम और रोजी रोटी कमाने में चले गए हैं फिर से पढ़ाई करना थोडा मुश्किल होगा। पेपर लिक का मामला बहुत ही गम्भीर मामला है जो भी कर्मचारियों व अधिकारियो ने पेपर वास्तव में लिक किया है तो उसे कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि बच्चों के मेहनत पर पानी फिर गया है। बच्चे फिर से हिंदी विषय पढ़ने के लिए मजबूर होंगे महिला प्रकोष्ठ डा गंगा शरण पासी जी ने शासन प्रशासन से अपील की हैं की पेपर लिक की घटाओं पर अतिशीघ्र प्रतिबंध लगना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा कांड दुबारा ना दोहराया जाए। 

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

दुर्ग - स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश मे पाँचवी व आठवीं केंद्रीयकृत परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है साथ ही स्थानीय परीक्षा का समय सारणी जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी किया गया है जिसमे 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा के साथ -साथ स्थानीय परीक्षा भी जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार लिया जाना है जिस पर संशोधन हेतु नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीयकृत व स्थानीय परीक्षा एक साथ होने से शाला स्तर पर होने वाले परेशानियों से अवगत कराया गया है और स्थानीय परीक्षा को 30 मार्च व 02 अप्रेल को संशोधित कर किसी अन्य दिन करने की मांग किया गया है प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू,नरेंद्र साहू,प्रेमप्रताप ठाकुर,रूपेश बंजारे आदि शामिल थे।

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

Image
 नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी तेज तर्रार शिक्षक नेता डा गंगा शरण पासी जी ने छ. ग.शासन से मांग की कि होली जैसे बड़े पर्व पर उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की तर्ज़ पर छत्तीसगढ़ में भी कल से छुटी की घोषणा करे क्योंकि होली के माहोल में दूरदराज महिला कर्मचारियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है जगह जगह बच्चों द्वारा रस्सी रखी जाती है रुपए पैसे मागने के लिए इससे दुर्घटना होनी की सम्भावना बढ़ जाती है। अतः छत्तीसगढ़ में भी 3,4 व 5 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करें जिससे महिला व दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्रो मे आने जाने वाले शिक्षकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।