Posts

Showing posts from July, 2026

देवरी में हुआ निःशुल्क एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजन

Image
धमधा। आयुष स्वास्थ्य मिशन (AAM) के अंतर्गत दिनांक 03 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम देवरी में निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर निःशुल्क आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।          उक्त कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय आयुष, रायपुर छ.ग.एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन तथा शिविर प्रभारी डॉ.रूबी वासनिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय, धमधा के मार्गदर्शन में समस्त आयुष टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम देवरी की सरपंच श्रीमती सावित्री साहू पंच श्रीमती हेमलता साहू तथा प्रधान पाठक श्रीमती उमेश्वरी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर की शुरुआत भगवान धनवन्तरी की पूजा अर्चना के साथ कि गई,पश्चात उपश्थित चिकित्सकों का स्वागत पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ के साथ किया गया। चिकित्सकों ने अपने आ उद्बोधन में आयुर्व...