27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, शिक्षामंत्री निवास के सामने डालेंगे डेरा
TET से राहत, पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच का ऐलान दुर्ग - शिक्षक साझा मंच के धमधा ब्लॉक संचालक संजय शर्मा व उत्तम ठाकुर ने बताया की छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। शिक्षक साझा मंच के आह्वान पर रविंद्र राठौर, विकास सिंह राजपूत, प्रदीप पाण्डेय, लैलून भारद्वाज, भूपेंद्र बनाफर के नेतृत्व मे 27 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। आंदोलन के तहत प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षामंत्री के दुर्ग स्थित निवास के सामने डेरा डालकर अपनी मांगों के निराकरण की मांग करेंगे। वहीं बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के शिक्षक मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। ओम प्रकाश टिकरिहा का कहना है की प्रमुख मुद्दा सेवारत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से राहत प्रदान करना तथा पूर्व में प्रचलित नियमों के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति देना है। संजय शर्मा का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की वरिष्ठता और पदोन्नति को बाद में लागू किए गए नियमों के कारण प्रभावित नही...