TET अनिवार्यता के विरोध में धमधा में शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन 29 को दुर्ग मे होगा धरना प्रदर्शन रैली



धमधा- सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर शनिवार को धमधा में शिक्षक साझा मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रैली निकालकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष धमधा संजय शर्मा एवं उत्तम ठाकुर ने किया।

शिक्षकों ने शासन से मांग की कि लंबे समय से शासकीय विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपे बिना पूर्व प्रचलित नियमों के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाए।

शिक्षक साझा मंच द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में वर्षों से सहायक शिक्षक एवं शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सेवा के दौरान TET की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों की सेवा एवं पदोन्नति पर संकट उत्पन्न हो रहा है। मंच ने अन्य राज्यों की तर्ज पर सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से राहत देते हुए वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रदान करने की मांग की।

इसके साथ ही शिक्षकों ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करने की मांग भी शासन के समक्ष रखी।

रैली में शिक्षक साझा मंच एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी अमितेश तिवारी, मनोज जोशी, प्रदीप राजपूत, ओम प्रकाश टिकरिहा, महेश राजपूत, विनोद पटेल, सुनील स्वर्णकार,विजय श्रीवास्तव,प्रवीण ताम्रकार, मोतीलाल साहू, ब्रम्हानंद नाविक, कैलाश नागवंशी, मनोज मरकाम, शेषनारायण ठाकुर, उत्तम पोटाई, लेखराज देवांगन, सुरेन्द्र दास, ज्ञानेंद्र मंडावी, दिलीप वर्मा, अनिल मार्कण्डेय, ज्ञानसिंग साहू, सुनील बोरकर, नरेश बारले,लेखराम गेंड्रे, सिद्धार्थ भुवाल, सुनील बंछोर, आनंद पाण्डेय, अरविन्द दुबे, धनलक्ष्मी सूर्यवंशी, भूमिका चंद्राकर, संतराम कोसरे,शेषनारायण नेताम,ताम्रध्वज ठाकुर,धनव राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के हितों और सेवा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर शासन को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। मंच ने शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा प्रदान करने की अपील की साथ ही मांग पूरी नही होने पर धमधा ब्लॉक शिक्षक 29 अगस्त को दुर्ग मे जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन मे शामिल होकर सेवा सुरक्षा व पदोन्नति सुरक्षा के लिए जोरदार संघर्ष करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी