देवरी में हुआ निःशुल्क एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजन




धमधा। आयुष स्वास्थ्य मिशन (AAM) के अंतर्गत दिनांक 03 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम देवरी में निःशुल्क विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर निःशुल्क आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।



         उक्त कार्यक्रम का आयोजन संचालनालय आयुष, रायपुर छ.ग.एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्रवंशी के निर्देशन तथा शिविर प्रभारी डॉ.रूबी वासनिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय, धमधा के मार्गदर्शन में समस्त आयुष टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम देवरी की सरपंच श्रीमती सावित्री साहू पंच श्रीमती हेमलता साहू तथा प्रधान पाठक श्रीमती उमेश्वरी दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर की शुरुआत भगवान धनवन्तरी की पूजा अर्चना के साथ कि गई,पश्चात उपश्थित चिकित्सकों का स्वागत पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ के साथ किया गया। चिकित्सकों ने अपने आ उद्बोधन में आयुर्वेद की महिमा का वर्णन किया,कि बिना किसी भी दुष्प्रभाव के आयुर्वेद किसी भी बीमारी को जड़मूल से ठीक करने की ताकत रखता है।सभी को आयुवेद को अपनाकर,पथ्य-अपथ्य का ध्यान रखते हुये अपने शरीर को स्वस्थ बनाना चाहिये। शिविर में नवीन एवं पुरानी साध्य-असाध्य बीमारियों,जैसे--जीर्ण वातरोग,आमवात,संधिवात,गठियावात,सायटिका,कटिशूल (कमर दर्द),स्त्री रोग, जोड़ों का दर्द,चर्म रोग,मधुमेह,ज्वर,खाँसी,श्वास रोग तथा बवासीर आदि की जाँच एवं उपचार अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा किया गया। साथ ही लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 465 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं,जिनमें 153 पुरुष,178 महिलाएँ,61 बालक एवं 73 बालिकाएँ शामिल थे। साथ ही 322 हितग्राहियों को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।शिविर के दौरान 125 हितग्राहियों का रक्तचाप तथा 108 हितग्राहियों की रक्त शर्करा की जाँच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.सोनिया हिशीकर,डॉ.रवि कुमार सिदार,डॉ.शैलेन्द्र सिंह ठाकुर,डॉ.अलका रगासे,डॉ. रूबी पंडित,डॉ.अशोक पंडित एवं डॉ.दीक्षा वर्मा आयुष चिकित्सक सहित श्री अखिलेश कुमार साहू,श्री जवाहरलाल साहू,श्री तिलकराम बंछोर,श्री सालिकराम वर्मा,श्री राजेश वर्मा एवं श्री लखनलाल साहू औषधि विशेषज्ञ तथा श्री हरीश कुमार यादव योग शिक्षक सहित समस्त आयुष स्टाफ उपस्थित रहा। समस्त आयुष टीम के समन्वित एवं सराहनीय प्रयासों से विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री डाम्हर साहू ने किया तथा विशेष सहयोग तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक उमेश कुमार सोनी ने किया। 

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी