शासकीय प्राथमिक शाला हिर्री में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाया गया
शासकीय प्राथमिक शाला हिर्री में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत गांधीजी एवं शास्त्री जी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई।इस अवसर पर शिक्षिका नंदिनी देशमुख ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन,सत्य,अहिंसा के सिद्धांतों की जानकारी दी।लाल बहादुर शास्त्री की सादगी,ईमानदारी, राष्ट्रसेवा एवं उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान जय किसान के बारे में बताया।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।विद्यार्थियों,शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों, पालक समिति के सदस्यगण ने मिलकर परिसर की साफसफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया ।शाला में विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छात्राओं ने दोनों महापुरुषों की,फूलों से सुंदर रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु था।पूर्वी साहू,राजदीप कुम्हार ,खिलेश्वर ने गांधी जी के तीन बंदर का रोलप्ले किया जिसके माध्यम से बुराई को त्यागने और अच्छाई को ग्रहण करने का संदेश दिया।वादविवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने ...