शासकीय प्राथमिक शाला हिर्री में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाया गया



शासकीय प्राथमिक शाला हिर्री में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत गांधीजी एवं शास्त्री जी के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई।इस अवसर पर शिक्षिका नंदिनी देशमुख ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन,सत्य,अहिंसा के सिद्धांतों की जानकारी दी।लाल बहादुर शास्त्री की सादगी,ईमानदारी, राष्ट्रसेवा एवं उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान जय किसान के बारे में बताया।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।विद्यार्थियों,शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों, पालक समिति के सदस्यगण ने मिलकर परिसर की साफसफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया ।शाला में विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छात्राओं ने दोनों महापुरुषों की,फूलों से सुंदर रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु था।पूर्वी साहू,राजदीप कुम्हार ,खिलेश्वर ने गांधी जी के तीन बंदर का रोलप्ले किया जिसके माध्यम से बुराई को त्यागने और अच्छाई को ग्रहण करने का संदेश दिया।वादविवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने गांधी जी एवं शास्त्रीजी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य,अहिंसा,सेवा भावना, स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। स्वच्छ विद्यालय,सुंदर विद्यालय,जय महात्मा,जय शास्त्री,जय जवान,जय किसान के नारों के साथ दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठिका त्रिवेणी साहू, शिक्षिका नंदिनी देशमुख, विद्या बघेल, निशा साहू ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

देवरी में हुआ निःशुल्क एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजन