शिक्षा जगत का गौरव: नवीन शिक्षक संघ की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गंगा शरण पासी को मिला ‘शिक्षा श्री सम्मान’
रायपुर - शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गंगा शरण पासी को प्रतिष्ठित “शिक्षा श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे शिक्षा जगत और शिक्षक समाज के लिए गर्व का विषय है। डॉ. पासी ने अपने शिक्षकीय जीवन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने सदैव विद्यालय के बच्चों को अपने परिवार के बच्चों की तरह मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनके विद्यालय में लगातार 100 प्रतिशत उपस्थिति एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त होते रहे हैं। शिक्षा के साथ-साथ वे विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी प्रेरित करती रही हैं। पर्यावरण संरक्षण में बनी मिसाल डॉ. गंगा शरण पासी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उन्होंने अपने निवास परिसर में लगभग 300 पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत...