वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षा सचिव से चर्चा


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार ने जानकारी दिया है कि संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में महानदी मंत्रालय नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर स्कूल शिक्षा सचिव श्री कमलप्रीत सिंग जी से मुलाकात कर शिक्षक पंचायत संवर्ग का आठ वर्ष के स्थान पर शासन द्वारा दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलियन करने के निर्णय के बाद प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ व पूर्व सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर शिक्षक पंचायत संवर्ग से शिक्षक एलबी संवर्ग में संविलियन पश्चात शिक्षक एलबी संवर्ग का सातवां वेतनमान निर्धारण करने के लिए चर्चा करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को प्रमुखता से रखा साथ ही महिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता ज्योति सक्सेना व महामंत्री गंगा शरण पासी ने बताया कि

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,प्रदेश सचिव गिरीश साहू,कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी ने शिक्षक सचिव से चर्चा के दौरान कहा  पंचायत विभाग में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर शिक्षा विभाग में संविलियन करने के पश्चात वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण करने से  वेतन विसंगति को दूर किया जा सकता है,सतीस टण्डन,राजेश शुक्ला,गीता चन्द्राकर,अशोक देवांगन व अजय पाठक ने कहा कि पूर्व सेवा अवधि की गणना करने से शिक्षक एलबी संवर्ग का प्राचार्य,प्रधान पाठक ,शिक्षक व व्याख्याता के पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया जल्दी प्रारम्भ किया जा सकता है ।

स्कूल शिक्षा सचिव श्री कमलप्रीत सींग जी ने नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए कहा कि  नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के मांग पर  वित्त विभाग से चर्चा कर शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे शासन को प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा जिससे शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे निर्णय लिया जा सके।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि बहुत जल्दी नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल वित्त सचिव से मुलाकात कर शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर प्रमुखता से चर्चा किया जाएगा जिससे शासन शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे उचित निर्णय ले सके।

प्रतिनिधि मंडल में विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,गीता चन्द्राकर,अशोक देवांगन व अजय पाठक शामिल थे

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग