सभी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष से एकजुट होकर अनिश्चितकालिन आंदोलन करने कि अपील के साथ नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर किया एकजुटता से संघर्ष करने कि पहल
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कर्मचारी नेता अनिल शुक्ला,कमल वर्मा, संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे,केदार जैन,मनीष मिश्रा,ऋतू परिहार,कमलेश राजपूत,जितेंद्र सिंह ठाकुर,महेंद्र राजपूत,रोहित तिवारी सहित समस्त प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी संघ को सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर सरकार द्वारा लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है साथ ही सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता भी अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों को दिया जा रहा वही छत्तीसगढ़ सरकार बिजली व अखिल भारतीय कर्मचारीयों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दे रहे जिससे छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी केंद्र व राजस्थान,उड़ीसा,बिहार,पंजाब,गोवा,मध्यप्रदेश,हरियाणा सहित अन्य राज्यों से महंगाई भत्ता के मामले मे 12% पीछे चल रहे है जिससे प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों मे भारी आक्रोश है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत आगे लिखा है कि अलग-अलग आंदोलन करने के बजाय समस्त कर्मचारी संघ एक साथ मिलकर पूरी एकजुटता के साथ घोषित पाँच दिन के आंदोलन के स्थान पर अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाए जिससे राज्य सरकार लम्ब...