सभी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष से एकजुट होकर अनिश्चितकालिन आंदोलन करने कि अपील के साथ नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर किया एकजुटता से संघर्ष करने कि पहल

 रायपुर - नवीन

शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  कर्मचारी नेता  अनिल शुक्ला,कमल वर्मा, संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे,केदार जैन,मनीष मिश्रा,ऋतू परिहार,कमलेश राजपूत,जितेंद्र सिंह ठाकुर,महेंद्र राजपूत,रोहित तिवारी सहित समस्त प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी संघ को सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर  सरकार द्वारा लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है साथ ही सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता भी अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों को दिया जा रहा वही  छत्तीसगढ़ सरकार बिजली व अखिल भारतीय कर्मचारीयों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दे रहे जिससे छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी केंद्र व राजस्थान,उड़ीसा,बिहार,पंजाब,गोवा,मध्यप्रदेश,हरियाणा सहित अन्य राज्यों से महंगाई भत्ता के मामले मे 12% पीछे चल रहे है जिससे प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों मे भारी आक्रोश है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत आगे लिखा है कि अलग-अलग आंदोलन करने के बजाय समस्त कर्मचारी संघ एक साथ मिलकर पूरी एकजुटता के साथ घोषित पाँच दिन के आंदोलन के स्थान पर अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाए जिससे राज्य सरकार लम्बित 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने बाध्य हो सके। नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत कि अपील नीचे पढ़े अपील

   आदरणीय  सर्व प्रदेश अध्यक्ष महोदय

सादर नमस्कार

विदित हो कि वर्तमान मे केंद्र सरकार द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी को 34% महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता दिया जा रहा है और सम्भव है जुलाई 2022 मे केंद्र सरकार अपने अधीन कर्मचारियों को फिर महंगाई भत्ता का एक किश्त और जारी कर दे वही मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,हरियाणा,गोवा,उड़ीसा,बिहार,पंजाब,राजस्थान सहित अन्य राज्य सरकार भी लगभग केंद्र के समान अपने राज्य कर्मचारी गण को महंगाई भत्ता दे रहे है वही हमारे छत्तीसगढ़ राज्य मे बिजली कर्मचारियों को 34% व अखिल भारतीय कर्मचारी-अधिकारी को 31% महंगाई भत्ता देकर हम राज्य कर्मचारियों को मात्र 22% महंगाई भत्ता देकर हमारा लगातार आर्थिक शोषण कर रहे है ।

महगांई भत्ता संघर्ष मोर्चा व अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन लगातार सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए एक दिन ,तीन दिन का हड़ताल कर लिए है  व अब पाँच दिन के हड़ताल कि तैयारी जारी है लेकिन हम सबका अलग- अलग हड़ताल करना कहीं न् कहीं शासन-प्रशासन को बल प्रदान करते है और आर्थिक शोषण का शिकार हम समस्त शासकीय कर्मचारीयों को होना पड़ता है अब भी समय है हम सबको एकजुटता के साथ मिलकर महंगाई भत्ता व गृह भत्ता के लिए आपस मे कर टीचर्ष एसोसियेसन के अध्यक्ष संजय शर्मा जी व शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी के द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार  17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच एक बैठक रखकर सामूहिक नेतृत्व मे  25 से 29 जुलाई पाँच दिन के हड़ताल के स्थान पर अनिश्चित कालीन आंदोलन पर विचार कर एक निर्णायक संघर्ष कि रणनीति बनाना चाहिये जिससे सरकार हम कर्मचारीयों का आर्थिक शोषण न कर सके व लम्बित महंगाई व गृह भत्ता देने बाध्य हो सके।

अतः आप सभी प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी अपील सह निवेदन है कि 17 जुलाई से 22 जुलाई के बीच किसी भी दिन सभी संगठनों का एक बैठक आयोजित कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के सुझाव पर विचार करेंगे व एकजुटता के साथ संघर्ष कि रणनीति बनाएंगे  इसी अपेक्षा के साथ आपका अपना संघर्षशील साथी 

विकास सिंह राजपूत

प्रदेश अध्यक्ष

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़


Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग