केंद्र सरकार की तरह महंगाई भत्ते की उम्मीद नहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी निराश
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के केबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के हित मे 4प्रतिशत महगाई भत्ता बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है की कोरोना काल के बाद केंद्रिय मन्त्रीमंडल द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का समय -समय पर महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है जिसके कारण अब केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा वही पर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अपने ही महंगाई भत्ता को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर चूका है उसके बाद भी छ. ग के राज्य कर्मचारी को मात्र 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता लेकर गुजारा करना पड़ रहा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की जिस प्रकार छ. ग. सरकार का रवैया राज्य कर्मचारियों के प्रति है उसे देखकर उम्मीद नहीं किया जा सकता की केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों को मिल सकता है जिससे राज्य कर्मचारियों के मन मे भारी निराशा व्याप्त हो गया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अ...