केंद्र सरकार की तरह महंगाई भत्ते की उम्मीद नहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी निराश

 रायपुर -    नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के केबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के हित मे 4प्रतिशत महगाई

भत्ता बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है की कोरोना काल के बाद केंद्रिय मन्त्रीमंडल द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का समय -समय पर महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है जिसके कारण अब केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा वही पर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अपने ही महंगाई भत्ता को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर चूका है उसके बाद भी छ. ग के राज्य कर्मचारी को मात्र 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता लेकर गुजारा करना पड़ रहा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की जिस प्रकार छ. ग. सरकार का रवैया राज्य कर्मचारियों के प्रति है उसे देखकर उम्मीद नहीं किया जा सकता की केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों को मिल सकता है जिससे राज्य कर्मचारियों के मन मे भारी निराशा व्याप्त हो गया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाश चंद कांगे, चंद्र शेखर रात्रे, सतीश टंडन, अमित नामदेव, ब्रिज नारायण मिश्रा, राजेश शुक्ला, गंगा शरण पासी, बलविंदर कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, सुमन लता यादव, गीता चंद्राकर ने कहा की केंद्र की तरह  ही कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान सरकार ने भी अपने राज्य कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है साथ ही मध्य्प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार सहित अधिकांश सरकार अपने राज्य कर्मचारियों को केंद्र के आसपास महंगाई भत्ता दे रहे है छत्तीसगढ़ सरकार को भी चाहिए की अपने राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता दे जिससे महंगाई के इस दौर मे राज्य कर्मचारियों को कुछ राहत मिल सके|

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग