युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे
रायपुर, 7 जून 2025। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के खिलाफ “ शिक्षक साझा मंच छ. ग.” ने आज प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सरकार से 2 अगस्त 2024 के निर्देशों को निरस्त कर पुनः 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण की मांग की है। मंच की ओर से प्रांतीय संचालक संजय शर्मा , विकास राजपूत, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, मनीष मिश्रा,जाकेश साहू. विष्णु साहू,कृष्ण कुमार नवरंग ने इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध बताया है तथा 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन की भी घोषणा की है। शिक्षक साझा मंच के प्रेस वार्ता में प्रांतीय संचालक प्रदीप लहरे , प्रीतम कोसले, कमलदास मुरचले और शंकरलाल साहू ने स्पष्ट किया कि शासन उद्देश्य एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, तर्क और संवेदनशीलता का अभाव है। इसमें विभागीय निर्देशों की अनेक विसंगतियों से शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की गरिमा और विद्यालयीन संचालन व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रांतीय संचालक राजनारा...