Posts

Showing posts from October, 2021

नया भर्ती होने के बाद भी स्कूलो में शिक्षको की कमी अध्यपन व्यवस्था के नाम पर शिक्षको को एक संकुल से दूसरे संकुल में भेजा गया सूची निरस्त करने की मांग

धमधा- नवीन शिक्षक संघ दुर्ग के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व  धमधा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग द्वारा बीईओ धमधा के अनुमोदन के बाद लगभग 37 शिक्षको का एकल व दो शिक्षको वाले स्कूलो में उनके मूल शाला से अन्य दूसरे स्कूलो में अध्यापन व्यवस्था कर दिया है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है सबसे पहला सवाल तो यही है कि जब राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14500 शिक्षको की भर्ती किया गया तो दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के एकल व दो शिक्षको वाले स्कूलो को नया भर्ती में प्राथमिकता क्यो नही दिया गया क्या उस समय जिला शिक्षा कार्यालय व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के पास रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध नही था और अगर रिक्त पदों की जानकारी विभाग को नही था तो बिना जानकारी के नया भर्ती कैसे किया गया और अगर विभाग को रिक्त पदों की जानकारी था तो इतने अधिक मात्रा में एकल व दो शिक्षकीय शाला कैसे रह गया व शिक्षको का अपने मूल शाला से अन्य शालाओं में व्यवस्था के नाम पर पदभार ग्रहण करने हेतु एकतरफा आदेश कैसे जारी कर दिया,नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित देवांगन व ब्लॉक सचिव प्रदीप ...

पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश महामंत्री गंगा शरण पासी  ने जानकारी दिया है  प्रदेश का एकमात्र संघ नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ लगातार प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान की मांग को मुख्यमंत्री,मंत्री,विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे है,प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश टण्डन व गीता चन्द्राकर ने कहा है कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के मांग के बाद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिला शिक्षाधिकारी को नियमानुसार वेतन निर्धारण करने करने कहा लेकिन आज चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी भी संभाग व जिला में वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण नही किया है जिसके कारण आज भी शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन में भारी विसंगति व्याप्त है, प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के अनुपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव व प्रदेश सचिव गिरीश साहू के  नेतृत्व में रायपुर संभाग से शिक्षक न्याय आंदोलन के दूसरे चरण में सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर व जिलाशिक्षाधिकारी रायपुर को ...