पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान की मांग को लेकर नवीन शिक्षक संघ छ. ग. ने सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश महामंत्री गंगा शरण पासी ने जानकारी दिया है प्रदेश का एकमात्र संघ नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ लगातार प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान की मांग को मुख्यमंत्री,मंत्री,विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे है,प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश टण्डन व गीता चन्द्राकर ने कहा है कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के मांग के बाद लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा इस संबंध में पत्र जारी कर सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिला शिक्षाधिकारी को नियमानुसार वेतन निर्धारण करने करने कहा लेकिन आज चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी भी संभाग व जिला में वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण नही किया है जिसके कारण आज भी शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन में भारी विसंगति व्याप्त है,
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के अनुपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव व प्रदेश सचिव गिरीश साहू के नेतृत्व में रायपुर संभाग से शिक्षक न्याय आंदोलन के दूसरे चरण में सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर व जिलाशिक्षाधिकारी रायपुर को मांग पत्र सौपकर प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ व पूर्व सेवा अवधि की गणना कर देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान निर्धारण कर शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन में व्याप्त विसंगति को दूर करने की मांग को प्रमुखता से रखा,
सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर जे. पी.रथ जी व जिला शिक्षाधिकारी रायपुर बंजारा जी ने नवीन शिक्षक संघ के मांग पत्र का अवलोकन कर नियमानुसार वेतन निर्धारण कर संघ को अवगत कराने की बात कही है,
प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उमा जाटव,गंगा शरण पासी,गिरीश साहू,सतीस टण्डन व गीता चन्द्राकर ने कहा है कि शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन में व्याप्त विसंगति को दूर करवाने हेतु सभी संभाग व जिला शिक्षाधिकारी को मांग पत्र सौपकर शिक्षक न्याय आंदोलन को जारी रखने और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर निर्णायक संघर्ष करने की बात कही है।
Comments
Post a Comment