नया भर्ती होने के बाद भी स्कूलो में शिक्षको की कमी अध्यपन व्यवस्था के नाम पर शिक्षको को एक संकुल से दूसरे संकुल में भेजा गया सूची निरस्त करने की मांग
धमधा- नवीन शिक्षक संघ दुर्ग के जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी व धमधा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग द्वारा बीईओ धमधा के अनुमोदन के बाद लगभग 37 शिक्षको का एकल व दो शिक्षको वाले स्कूलो में उनके मूल शाला से अन्य दूसरे स्कूलो में अध्यापन व्यवस्था कर दिया है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे है सबसे पहला सवाल तो यही है कि जब राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14500 शिक्षको की भर्ती किया गया तो दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के एकल व दो शिक्षको वाले स्कूलो को नया भर्ती में प्राथमिकता क्यो नही दिया गया क्या उस समय जिला शिक्षा कार्यालय व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के पास रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध नही था और अगर रिक्त पदों की जानकारी विभाग को नही था तो बिना जानकारी के नया भर्ती कैसे किया गया और अगर विभाग को रिक्त पदों की जानकारी था तो इतने अधिक मात्रा में एकल व दो शिक्षकीय शाला कैसे रह गया व शिक्षको का अपने मूल शाला से अन्य शालाओं में व्यवस्था के नाम पर पदभार ग्रहण करने हेतु एकतरफा आदेश कैसे जारी कर दिया,नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष रोहित देवांगन व ब्लॉक सचिव प्रदीप राजपूत, मीडिया प्रभारी उमेश सोनी,ओमप्रकाश टिकरिहा,देवेंद्र मर्रे,जयप्रकाश साहू,रमाकांत ठाकुर,पोषण यदु,पंकज पोद्दार,छगन गेंड्रे ने आगे बताया कि शिक्षको का मूल शाला से अन्य शालाओं में व्यवस्था करते समय संकुल प्रभारी,संकुल समन्वयक से अभिमत भी नही लिया गया जिससे संकुल प्रभारी व संकुल समन्वयक के साथ-साथ सम्बंधित स्कूलो के प्रधान पाठक व शाला विकास समिति को स्कूल संचालन में आने वाली परेशानी का सामना करना पड़ेगा,जिला सचिव बी.प्रकाश,धनेश नेताम,रितेश जोशी,सुनील बंछोर,हरेंद्र राठौर,व्यास नारायण सिन्हा, महेश ठाकरे, ने कहा है कि जब स्कूलो में शिक्षको की कमी थी तो विगत बीते वर्षो में थोक के भाव मे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलो के शिक्षको का तबादला कैसे किया गया क्या तबादला होने के कारण कई स्कूल एकल व दो शिक्षको के भरोसे संचालित किया जा रहा है जिससे स्कूलो के विद्यार्थियों के पढ़ाने में कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,शिक्षको के व्यवस्था करते समय विभाग द्वारा शिक्षको से सहमति भी नही लिया गया साथ ही शिक्षको का एक संकुल से दूसरे संकुल अध्यपन व्यवस्था कर कहि न कही शिक्षको को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास तो नही किया जा रहा है क्योंकि व्यवस्था करते समय स्कूलो में सीनियर व जूनियर शिक्षको का भी ख्याल नही रखा गया है नवीन शिक्षक संघ जिला दुर्ग व ब्लॉक धमधा द्वारा सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग व जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग से मांग करता है कि अभी जो अध्यापन व्यवस्था के नाम पर शिक्षको को एक संकुल से दूसरे संकुल भेजा गया है इस सूची को तत्काल निरस्त कर एकल शिक्षकीय स्कूलो में व्यापम परीक्षा परिणाम की सूची से नया शिक्षको की भर्ती किया जाना चाहिए जिससे स्कूलो में शिक्षको की कमी को दूर करते हुए सभी स्कूलो में पर्याप्त शिक्षक होने से निश्चित रूप से पढ़ाई व्यवस्था में सुधार हो सकता है साथ इसके बाद भी शिक्षको की व्यवस्था करने की आवश्यकता पड़ती है तो शिक्षको को अपने ही संकुल के स्कूलो में पदस्थापना करना चाहिये साथ ही सीनियर व जूनियर शिक्षको को शासन के दिशा निर्देश के अनुसार अध्यपन व्यवस्था किया जाना चाहिये।
Comments
Post a Comment