पदोन्नति से वंचित हो रहे कई सहायक शिक्षक,नियुक्ति शिक्षाकर्मी वर्ग तीन में संविलियन किया सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग
दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार ने जानकारी दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग के अनुपस्थिति में सहायक संचालक श्री शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपकर चर्चा करते हुए शिक्षाकर्मी वर्ग तीन में नियुक्त करने के बाद पंचायत विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलो में रिक्त सहायक शिक्षक विज्ञान के पदों पर स्थानांतरण कर दिया गया जिसके बाद 2018 में युक्तियुक्तकरण के समय स्थानांतरित सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग को सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग में संविलियन कर दिया गया व वर्तमान में विभाग द्वारा जारी वरिष्ठता सूची में नाम दर्ज नही किया गया जिससे आने वाले समय मे विषय आधारित पदोन्नति में ऐसे सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग को पात्र होने के बाद भी पदोन्नति होने से वंचित होना पड़ेगा चर्चा पश्चात सहायक संचालक शुक्ला जी ने कार्यालय लिपिक देवांगन जी को सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को इस सबंध में जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी करने कहा गया है, इस सबंध में चर्चा करते हुए प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अमितेश तिव...