पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर सातवां वेतनमान एवं पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है शिक्षक व कर्मचारियो से किये गए वादों को पूरा करे सरकार -उमा जाटव


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आंदोलनरत कर्मचारी संगठनो को कर्मचारी हित व एकजुटता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत द्वारा समर्थन पत्र जारी कर किये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है उसी परिपेक्ष्य में नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव,उपाध्यक्ष बलविंदर कौर,सचिव नंदिनी देशमुख,महामंत्री गंगा शरण पासी,गीता चन्द्राकर,प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश चंद कांगे,सतीस टण्डन,अजय कड़व,रूपेंद्र सिन्हा,अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू,संजीव मानिकपुरी,वेद प्रकाश साहू,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,सहित ब्लॉक पदाधिकारी व सदस्यों ने 15 दिसम्बर को सहायक शिक्षक फेडरेशन के वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर किये गए जेल भरो आंदोलन व एन. एम.ओ. पी.एस द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कर्मचारी एकता को मजबूत करने का प्रयास करते हुए कर्मचारी हित मे सभी संगठनों को एकजुट संघर्ष करने की शानदार पहल किया जिससे भविष्य में सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर कर्मचारी हित मे मिलकर संघर्ष करते नजर आएंगे,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश चंद कांगे,सतीस टण्डन,अजय कड़व,रूपेंद्र सिन्हा,अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,ब्रिज नारायण मिश्रा व गिरीश साहू ने कहा है कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ एकजुटता के प्रयास करने के दिखावा करने के स्थान पर एकजुटता के लिए आंदोलनरत संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने पर विश्वास करता है  वही पर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख,गंगा शरण पासी व गीता चन्द्राकर ने कहा कि पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर सातवां वेतनमान व पुरानी पेंशन हम शिक्षक संवर्ग व शासकीय कर्मचारी का हक व अधिकार है नवीन शिक्षक संघ ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते हुए कहा है कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा किये जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को सरकार द्वारा दबाने व कार्यवाही के भय दिखाने के बजाय सहायक शिक्षको के वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर जल्दी निर्णय ले व आंदोलन कर रहे संगठन से चर्चा कर आंदोलन को समाप्त करवाने की दिशा में कदम उठाए जिससे प्रदेश के समस्त शिक्षक सड़क को छोड़कर अपने-अपने स्कूलो को वापस लौट सके, सहायक शिक्षक कोई नया मांग नही कर रहे बल्कि पूर्व में आपके द्वारा दिये गए वचन को पूरा करने की मांग को लेकर संघर्षरत है।

Comments

  1. हमारा संघ सिर्फ कोरा वाह- वाही और दिखावा पर काम नहीं बल्कि धरातल पर काम करती है ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग