सामान्य प्रशासन विभाग छ. ग. शासन ने नवीन शिक्षक संघ के मांग पर कार्यवाही के लिखा वित्त व स्वास्थ्य विभाग को पत्र


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने 23 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव छ. शासन को पत्र प्रेषित कर प्रदेश के समस्त कर्मचारियो को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 31% महंगाई भत्ता व छठवां वेतनमान के स्थान पर सातवां वेतनमान के आधार पर गृहभत्ता निर्धारण करने व प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो को अपने व अपने परिवार के इलाज के समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता जिसके कारण कई कर्मचारी अपना ठीक से इलाज भी नही करवा पाते साथ ही मेडिकल क्लेम करने के बाद विभागीय प्रक्रिया में उलझकर रह जाते है इन सभी परिस्थिति को देखते हुए केसलेस इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी करने व शासकीय कर्मचारियो के पद पर अपने पूरा जीवन समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी 31% महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग किया गया था जिस पर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमुख सचिव/सचिव वित्त व स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा किये गए मांग शासकीय कर्मचारियो के हित मे निर्णय लेकर किये गए कार्यवाही को  सामान्य प्रशासन विभाग व नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ को अवगत कराने कहा है।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,उमा जाटव,गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,ब्रिज नारायण मिश्रा,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व, सतीस टण्डन,प्रकाश चंद कांगे,चंद्रशेखर रात्रे,संजय साहू,गंगा शरण पासी,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख व ज्योति सक्सेना  ने कहा है कि जल्दी ही वित्त व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात कर जल्दी ही कर्मचारी हित मे निर्णय लेने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा।

Comments

  1. अच्छा पहल कर्मचारियों का नी शुल्क इलाज किसी भी अस्पताल में होना चाहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग