स्थानांतरण पर लगे रोक के कारण अपने परिवार से दूर शिक्षा के अलख जगाने मजबूर
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू व अजय कड़व ने कहा है कि विगत दस वर्षों से अपने गृहजिले से सैकड़ो किलोमीटर दूर पदस्थ शिक्षक एलबी संवर्ग दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा का पूरी ईमानदारी पूर्वक अलख जगा रहे है,कोरोना संक्रमण के भयानक दौर में अपने परिवार से दूर शिक्षक एलबी संवर्ग अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर भी पास रहने का अवसर नही मिला,अपने परिवार से दूर शिक्षक एलबी संवर्ग स्थानातरण नही होने से अत्यधिक निराश हो चुके है,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत का कहना है कि समन्वय के नाम से कुछ शिक्षको का स्थानांतरण सूची शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है स्थानातरण में रोक होने के बाद भी टुकड़े-टुकड़े में विभाग द्वारा सूची जारी करना कहीं न कहीं संदेहजनक है जो राज्य सरकार के छवि पर विपरीत असर करता है,विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि समन्वय के नाम पर सन्देह जनक टुकड़े-टुकड़े में स्थानातरण सूची विभाग को जारी करने के स्थान पर जल्दी ही स्थानांतरण में लगे रोक को हटाकर ...