स्थानांतरण पर लगे रोक के कारण अपने परिवार से दूर शिक्षा के अलख जगाने मजबूर

 रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू व अजय कड़व ने कहा है कि विगत दस वर्षों से अपने गृहजिले से सैकड़ो किलोमीटर दूर पदस्थ शिक्षक एलबी संवर्ग दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा का पूरी ईमानदारी पूर्वक अलख जगा रहे है,कोरोना संक्रमण के भयानक दौर में अपने परिवार से दूर शिक्षक एलबी संवर्ग अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने पर भी पास रहने का अवसर नही मिला,अपने परिवार से दूर शिक्षक एलबी संवर्ग स्थानातरण नही होने से अत्यधिक निराश हो चुके है,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत का कहना है कि समन्वय के नाम से कुछ शिक्षको का स्थानांतरण सूची शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है स्थानातरण में रोक होने के बाद भी टुकड़े-टुकड़े में विभाग द्वारा सूची जारी करना कहीं न कहीं संदेहजनक है जो राज्य सरकार के छवि पर विपरीत असर करता है,विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि समन्वय के नाम पर सन्देह जनक टुकड़े-टुकड़े में स्थानातरण सूची विभाग को जारी करने के स्थान पर जल्दी ही स्थानांतरण में लगे रोक को हटाकर वर्षो से अपने गृह जिले से अपने घर-परिवार से दूर शिक्षक एलबी संवर्ग को अपने गृहजिले व घर-परिवार के पास रहने का अवसर विभाग द्वारा दिया जा सकता है,अपने घर परिवार से दूर रहने पर निराश शिक्षक एलबी संवर्ग की मनोदशा को सरकार व विभाग को समझना चाहिए, स्थानांतरण पर लगे रोक के कारण सैकड़ो शिक्षक एलबी संवर्ग अपने घर परिवार से दूर सुदूर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के अलख जगाने मजबूर है अब देखना ये है कि समन्वय के नाम पर संदेहजनक स्थानांतरण प्रक्रिया जारी रखते है कि पूरी पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण पर लगे रोक को हटाकर वर्षो से अपने घर परिवार से दूर सुदूर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के अलख जगाने वाले शिक्षक एलबी संवर्ग को अपने गृह जिले आने का अवसर मिलता है कि नही।स्थानांतरण पर लगे रोक को हटाने राज्य सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए जिससे निराश हो चुके शिक्षकों के मन मे उत्साह पैदा हो सके।


Comments

  1. उत्कृष्ट सर ji
    आपका प्रयास🙏🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग