सरकारी नियम कायदों में उलझे दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को कब मिलेगा न्याय
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव,उपाध्यक्ष बलविंदर कौर,प्रवक्ता गंगा शरण पासी,नंदिनी देशमुख,संगीता बैस,गीता चन्द्राकर,खिलेश्वरी साहू,निर्मला पांडेय,ज्योति सक्सेना,सुमन लता यादव,तुलेश ठाकुर ने कहा है कि संविलियन पूर्व दिवंगत हो चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन आज सरकारी व्यवस्था में इस कदर उलझ गया है दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गए है,अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर पंचायत व शिक्षा विभाग के इतने चक्कर लगा चुके है पैर में पहने चप्पल भी टूट गए है,सरकारी व्यवस्था के सामने इतने मजबूर हो गए है कि अब आश्रित परिजन सरकार से इच्छा मृत्यु भी मांगने लगे है फिर भी सरकार इन आश्रित परिजनो की सुनवाई नही कर रहे है,इन आश्रित परिजनों की गलती सिर्फ इतनी है कि दिवंगत हुए शिक्षक पंचायत संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन नही हुआ था इस गलती की सजा आज भी हजारो आश्रित परिजनों को भुगतना पड़ रहा है,दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन वर्षो से अपने बाल-बच्चो,सास-ससुर,मां-बाप की भरण-पोषण कैसे कर पा रहे है इस पर भी सरकारी व्यवस्था को कोई चिंता नही है,जबकि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अधयक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिवाली,होली जैसे पर्वो के समय भी अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन कई बार किया गया लेकिन आज तक आश्रित परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति नही मिल पाया है,दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन अपने अध्यक्ष माधुरी मृगे के नेतृत्व में सहायक शिक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति के नियमो में शिथिलता प्रदान करने हेतु जनप्रतिनिधि व अधिकारियों तक मांग पत्र प्रेषित कर रहे है,दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन सरकारी नियम-कायदों में इस तरह उलझ गए है कि पता नही इन बेबस,मजबूर आश्रित परिजन को कब न्याय मिलेगा,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने राज्य सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा है कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के एक आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार शासकीय पदों पर नियम-कानून को शिथिल करते हुए अविलम्ब अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया जाना चाहिए।

Comments
Post a Comment