शिक्षक एलबी संवर्ग की मांगों पर सरकार गम्भीर नही-विकास सिंह राजपूत
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरनाक दौर में प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग के शिक्षको ने राज्य शासन के आदेश पर अपने जान व सेहत की परवाह किये बिना बगैर किसी मेडिकल अनुभव, सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नही होने व बिना बीमा सुरक्षा के लगातार प्रदेश के जनता की सेवा कर रहे है अभी वर्तमान में भी शिक्षक एलबी संवर्ग टीकाकरण केंद्र में अपनी उपस्थिति प्रदान कर रहे है साथ ही साथ अपने स्कूल में सौपे गए कार्यो का भी पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे,कोरोना संक्रमण से लगभग 600 शिक्षक की जान चली गई वही हजारो शिक्षक एलबी संवर्ग संक्रमित होकर लाखो रुपये निजी अस्पतालों में इलाज हेतु खर्च कर चुके है इन सबके बाद भी राज्य सरकार ने प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग को कोरोना योद्धा का दर्जा आज तक नही दिया जिससे शिक्षक एलबी संवर्ग को बीमा लाभ का फायदा नही मिल पा रहा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने कई बार सोशल मीडिया,ईमेल,ट्वीटर के माध्यम से सरकार तक मांग-पत्र पहुंचाया लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार शिक्षक एलबी संवर्ग के मांगो पर गम्भीर नही है,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने एक बार पुनः राज्य सरकार से निवेदन किया है कि शिक्षक एलबी संवर्ग को कोरोना योद्धा का दर्जा प्रदान कर दिवंगत हो चुके शिक्षक एलबी संवर्ग के परिवार को अन्य राज्यो की तरह पचास लाख बीमा राशि व कोरोना संक्रमित होकर निजी अस्पतालों में इलाज हेतु खर्च की गई लाखो रुपयों की राशि की पूर्ति हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किया जाय।

Comments
Post a Comment