Posts

Showing posts from January, 2024

प्रथम नियुक्ति तिथि से हो शिक्षक एलबी संवर्ग के पेंशन की गणना

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ महामंत्री गंगा शरण पासी ने बयान जारी कर कहा है की पुरानी पेंशन क़ी  प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना हमें चाहिए हमारे अधिकारों हनन कोई नहीं कर सकता शासन को हमने पूरा जीवन बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया शासन हमारे बूढापा का ख्याल रखे बच्चे पर भरोसा क्या करे बच्चे खुद बेरोजगार हैं वो अपना बेट भरेगे की मां बाप का सही निर्माण सरकार जल्द करे ओल्ड पेंशन लागूं करे नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा कल संविधान दिवस हैं संविधान में लिखा है जहां अधिकारों का उलंघन हों वहां एक होकर आवाज ऊठानी चाहिए प्रदेश प्रवक्ता ज्योति सक्सेना ने कहा की पुरानी पेंशन के दायरे मे लगभग आठ हजार शिक्षक एलबी संवर्ग नही आ रहे है 2018 जुलाई से प्रथम नियुक्ति तिथि मानने के कारण जो 2028 के पहले ही सेवा निवृत हो जाएंगे ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग को पुरानी पेंशन का लाभ नही मिलने के कारण बुढ़ापा मे कैसे गुजर बसर करेंगे ये सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह है नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी बलविंद कौर,नंदिनी देशमुख,सुमनलता यादव,रूपा साहू,तुलेश ठाकुर ने राज्य सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्र...

जल्दबाजी मे शालेय खेल कराने पर सभी शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराया

Image
 आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को सभी संगठनों के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से अति आवश्यक बैठक कर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समय सारणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया क्योंकि आज के दिन के हिसाब से कई संकुल में संकुल स्तरीय खेल संपन्न नहीं हुआ है इस बीच एक दिन का शासकीय अवकाश एवं गणतंत्र दिवस है जोन स्तरीय खेल सिर्फ एक दिन में करवा कर 29 और 30 तारीख को विकासखंड स्तरीय खेल करवाना संभव नहीं है विकासखंड अधिकारी श्री डी एल डहरिया जी के द्वारा अवगत कराया गया कि यह विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंत्री जी के सानिध्य में होना, पहले से तय था उनके व्यस्ततम कार्यक्रम को देखते हुए मजबूरी वस आनन फानन में हमें यह प्रतियोगिता करवाना पड़ रहा है एवं उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को आनन फानन में करवाने की पुनरावृत्ति नही की जाएगी। उन्होंने विकासखंड के सभी संगठनों एवं शिक्षकों से अनुरोध किया है कि खेल में सहयोग प्रदान करें । इस बैठक में नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत, टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन साटकार, शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष...

शंकर नगर वार्ड 08 धमधा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Image
धमधा - पांच सौ साल और कई वर्षो तक कोर्ट कचहरी मे संघर्ष और हजारों राम भक्त के कुर्बानी के बाद कोर्ट के निर्णय के बाद 22 जनवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मुख्य यजमानी मे भगवान राम के जन्मभूमि साकेत धाम अवधपुरी मे भव्य मंदिर मे प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया । भगवान राम अवधपुरी के मंदिर मे टेंट मे निवासरत थे जो आज श्यामल बाल रूप मे भव्य मंदिर मे प्रतिष्ठित हुए भगवान रामलला के श्यामल बाल रूप मे प्रतिष्ठित होने के शुभ अवसर पर धमधा के शंकर नगर वार्ड 08 पुराना पेट्रोल पम्प के पीछे पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाया मोहल्ले वासियो द्वारा पहले हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद शाम को भगवान राम के फोटो को सजाकर सैंकड़ों दीप प्रज्वललित कर सामूहिक हनुमान चालीसा,श्रीराम स्तुति व राम आरती कर व प्रसाद मिठाई वितरण कर फटाका फोड़कर दीवाली पर्व पुनः मनाया गया।