जल्दबाजी मे शालेय खेल कराने पर सभी शिक्षक संघ ने विरोध दर्ज कराया

 आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को सभी संगठनों के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से अति आवश्यक बैठक कर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समय सारणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया क्योंकि आज के दिन के हिसाब से कई संकुल में संकुल स्तरीय खेल संपन्न नहीं हुआ है इस बीच एक दिन का शासकीय अवकाश एवं गणतंत्र दिवस है जोन स्तरीय खेल सिर्फ एक दिन में करवा कर 29 और 30 तारीख को विकासखंड स्तरीय खेल करवाना संभव नहीं है विकासखंड अधिकारी श्री डी एल डहरिया जी के द्वारा अवगत कराया गया कि यह विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मंत्री जी के सानिध्य में होना, पहले से तय था उनके व्यस्ततम कार्यक्रम को देखते हुए मजबूरी वस आनन फानन में हमें यह प्रतियोगिता करवाना पड़ रहा है एवं उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के किसी भी कार्यक्रम को आनन फानन में करवाने की पुनरावृत्ति नही की जाएगी। उन्होंने विकासखंड के सभी संगठनों एवं शिक्षकों से अनुरोध किया है कि खेल में सहयोग प्रदान करें । इस बैठक में नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास राजपूत, टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन साटकार, शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष युवराज साहू, सचिव विवेकानंद ताम्रकार, कोषाध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, सत्येंद्र सर एवं गणेश राम जी बैठक में उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग