प्रथम नियुक्ति तिथि से हो शिक्षक एलबी संवर्ग के पेंशन की गणना

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ के महिला प्रकोष्ठ महामंत्री गंगा शरण पासी ने बयान जारी कर कहा है की पुरानी पेंशन क़ी  प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना हमें चाहिए हमारे अधिकारों हनन कोई नहीं कर सकता शासन को हमने पूरा जीवन बच्चों के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया शासन हमारे बूढापा का ख्याल रखे बच्चे पर भरोसा क्या करे बच्चे खुद बेरोजगार हैं वो अपना बेट भरेगे की मां बाप का सही निर्माण सरकार जल्द करे ओल्ड पेंशन लागूं करे नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा कल संविधान दिवस हैं संविधान में लिखा है जहां अधिकारों का उलंघन हों वहां एक होकर आवाज ऊठानी चाहिए प्रदेश प्रवक्ता ज्योति सक्सेना ने कहा की पुरानी पेंशन के दायरे मे लगभग आठ हजार शिक्षक एलबी संवर्ग नही आ रहे है 2018 जुलाई से प्रथम नियुक्ति तिथि मानने के कारण जो 2028 के पहले ही सेवा निवृत हो जाएंगे ऐसे शिक्षक एलबी संवर्ग को पुरानी पेंशन का लाभ नही मिलने के कारण बुढ़ापा मे कैसे गुजर बसर करेंगे ये सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह है नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारी बलविंद कौर,नंदिनी देशमुख,सुमनलता यादव,रूपा साहू,तुलेश ठाकुर ने राज्य सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन की गणना करने के लिए निर्देश जारी करने का निवेदन किया है वही प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उमा जाटव ने आगे कहा की पुरानी पेंशन के लिए सभी शिक्षक एलबी संवर्ग ने एकसाथ एकजुट होकर संघर्ष किया जिसके कारण राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली करने का आदेश जारी किया जिसका लाभ लाखो शिक्षक एलबी संवर्ग को मिला लेकिन प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन की गणना नही करने के कारण लाखो शिक्षक एलबी संवर्ग को पेंशन का पूर्ण लाभ नही मिल पा रहा है राज्य सरकार को जल्दी ही प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन दिये जाने का आदेश जारी करना चाहिए जिससे समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग