शंकर नगर वार्ड 08 धमधा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह


धमधा - पांच सौ साल और कई वर्षो तक कोर्ट कचहरी मे संघर्ष और हजारों राम भक्त के कुर्बानी के बाद कोर्ट के निर्णय के बाद 22 जनवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मुख्य यजमानी मे भगवान राम के जन्मभूमि साकेत धाम अवधपुरी मे भव्य मंदिर मे प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया । भगवान राम अवधपुरी के मंदिर मे टेंट मे निवासरत थे जो आज श्यामल बाल रूप मे भव्य मंदिर मे प्रतिष्ठित हुए भगवान रामलला के श्यामल बाल रूप मे प्रतिष्ठित होने के शुभ अवसर पर धमधा के शंकर नगर वार्ड 08 पुराना पेट्रोल पम्प के पीछे पूरे उत्साह व ऊर्जा के साथ भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाया मोहल्ले वासियो द्वारा पहले हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद शाम को भगवान राम के फोटो को सजाकर सैंकड़ों दीप प्रज्वललित कर सामूहिक हनुमान चालीसा,श्रीराम स्तुति व राम आरती कर व प्रसाद मिठाई वितरण कर फटाका फोड़कर दीवाली पर्व पुनः मनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग