विधि और विधायी कार्य विभाग ने पूर्व सेवा अवधि की गणना करने की मांग को आवश्यक कार्यवाही हेतु स्कूल शिक्षा विभाग को किया प्रेषित



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के मीडिया प्रभारी मनोज चन्द्रा,प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व गंगा शरण पासी ने जानकारी दिया है कि 28 जनवरी 2021 को नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव व प्रदेश सचिव गिरीश साहू द्वारा विधि व विधायी कार्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन को मांग पत्र सौंपकर पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन होने पर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर शिक्षक एलबी संवर्ग को  छ. ग.शासन वित्त एवं योजना  विभाग  के द्वारा जारी वित्त निर्देश 24/2009 व मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखा था जिस पर 23 जून 2021 को विधि एवं विधायी कार्य विभाग छ. ग.शासन के अवर सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग को नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के मांग पत्र को सचिव छ. ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया।

नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ही प्रदेश का एकमात्र संघ है जो प्रारम्भ से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति /समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान की मांग को शासन व प्रशासन में बैठे उच्च पदाधिकारियों तक प्रमुखता से रखते आ रहे है कोरोना संक्रमण काल के समय गतिविधि इस दिशा में कुछ कम हो गया था अब बहुत जल्दी पूर्व सेवा अवधि की गणना,दिवंगत शिक्षक पंचायत के आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति व खुला स्थानांतरण की मांग को प्रदेश के विधायकों,मंत्रियों व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा इस सम्बंध में बहुत जल्दी नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा रणनीति बनाकर निर्णायक संघर्ष का आगाज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग