लंबित महंगाई भत्ता दर व बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर बढ़ाया जाय नही तो 11 से 13 अप्रैल को होगा हड़ताल -गंगा शरण पासी
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ महामंत्री गंगा शरण पासी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से मांग किया है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए दसवीं - बारहवीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर बढ़ाया जाना चाहिये वर्तमान में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर ग्यारह रुपये प्रति कॉपी मात्र है जिसे बढ़ाकर प्रति कॉपी कम से कम पच्चीस रुपये किया जाना चाहिये, महामंत्री गंगा शरण पासी ने आगे कहा कि एक तरफ महंगाई का चारो तरफ हाहाकार है जिसके कारण राज्य के सत्ताधारी दल को भी महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है वही राज्य के कर्मचारियो को केंद्र,राजस्थान,महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यो से काफी कम मात्र 17% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारियो को सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने बाध्य होना पड़ रहा है लंबित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर 11 से 13 अप्रैल को रायपुर के बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन कर महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक विकास सिंह राजपूत के आह्वान पर महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया जाएगा

Comments
Post a Comment