2009 वित्त निर्देश व वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान की नवीन शिक्षक संघ के मांग पर राज्य से जिला तक हलचल



रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू,प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी ने जानकारी दिया है कि 1 नवम्बर को 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में पूरे योजनाबद्ध तरीके से सभी जिलों से प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी व ब्लॉक पदाधिकारी के सहयोग से 30 दिसम्बर 2020 को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष बाद प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ और देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन बाद सातवां वेतन की भुगतान व 28 जनवरी 2021 को 24/2009 वित्त निर्देश के अनुसार एक विभाग से दूसरे अन्य विभाग में संविलियन होने पर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान की मांग को वित्त विभाग,शिक्षा विभाग व विधि व विधायी कार्य विभाग के समक्ष प्रमुखता से रखकर शिक्षक एलबी संवर्ग को लाभ प्रदान करने की मांग किया गया,अनुभव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,नरेश चौहान,सावंत यादव,नरेश गुप्ता,लीलाधर पटेल,गिरिजा शंकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व उमा जाटव के नेतृत्व में 30 दिसम्बर 2020 व 28 जनवरी 2021 को सौपे गए ज्ञापन के आधार पर आज पूरे प्रदेश में राज्य से जिला तक हलचल मचा हुआ है शिक्षक एलबी संवर्ग में कुछ आशा की किरण जगी है,संजय शर्मा,जगेश्वर चन्द्राकर,संजय मानिकपुरी,लोकेश साहू,लालमन पटेल,कृष्णादास,प्रफुल्ल झा,सुनील राजपूत,नरेंद्र पंवार,बलराम बंजारे,विक्रांत तिवारी,सुमनलता यादव,संगीता बैस,कल्पना राजपूत,निर्मला पांडेय,गीता चन्द्राकर,खिलेश्वरी साहू,तुलेश ठाकुर सहित नवीन शिक्षक संघ के अन्य सदस्यों ने बताया है कि नवीन शिक्षक संघ के मांग पत्र के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद गरियाबंद जिला शिक्षाधिकारी के द्वारा जारी निर्देश के बाद स्पष्ट हो गया कि नवीन शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक हित मे रखे गए मांग व तर्क कहि न कही आने वाले समय मे जल्दी ही शिक्षक एलबी संवर्ग के पक्ष में बड़ा निर्णय ले सकता है,

इस सम्बंध में चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि नवीन शिक्षक संघ हमेशा से ही नियम व कानून के अनुसार मांगपत्र तैयार करता है और उस मांग पत्र को पूरी योजना व रणनीति से अपने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से शासन-प्रसाशन तक पहुचाने का कार्य करते है,अभी प्रदेश में जिस दिशा-निर्देश व नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के मांग व ज्ञापन पर चर्चा हो रहा है निश्चित रूप से आने वाले समय मे शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे निर्णय आएगा,जल्दी ही 30 दिसम्बर व 28 जनवरी को सौपे गए  दोनों ज्ञापन व शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश पर संगठन स्तर पर चर्चा कर पूरी रणनीति व योजनाबद्ध तरीके से शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे कार्य को अंजाम दिया जाएगा जिसमे सफलता मिलने की गुंजाइश रहे,साथ प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठन से भी निवेदन किया है कि नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के दोनों ज्ञापन के प्रति के आधार पर प्रदेश के समस्त जिला व ब्लॉक में दबाव बनाए जिससे शासन शिक्षक एलबी संवर्ग के हित मे निर्णय लेने बाध्य हो

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग