अपने घर परिवार से दूर शिक्षा का अलख जगा रहे है शिक्षक,स्वयं के व्यय से खुला स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रिज नारायण मिश्रा,प्रकाश चन्द्र कांगे,रूपेंद्र सिन्हा,सतीस टण्डन व अमित नामदेव ने कहा है प्रदेश में सैकड़ो शिक्षक ऐसे है जो अपने घर परिवार से सैकड़ो किलोमीटर दूर सुदूर ग्रामीण अंचलों के स्कूलो में शिक्षा का अलख जगा रहे है,अपने घर परिवार से दूर रहने का दर्द वर्षो से झेलते आ रहे शिक्षको को अब भी स्थानांतरण पर लगे रोक हटने का इंतजार है,सुदूर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का अलख जगाने वाले कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक अपने घर परिवार से दूर रहने के कारण परेशानी के समय अपने बीबी,बच्चो व माता पिता का ध्यान नही रख पाते जिसका दुख हमेशा शिक्षको को महसूस होता है,बीबी,बच्चो व माता पिता से दूर रहने का दर्द झेलते आ रहे है आगे चर्चा करते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज चन्द्रा,चन्द्रशेखर रात्रे,अजय कड़व व रोशन मंसुरे ने कहा है की छ. ग. राज्य शासन शिक्षा विभाग द्वारा समन्वय के नाम से टुकड़े-टुकड़े शिक्षको का स्थानांतरण कर रहे जो कही न कही सन्देह के दायरे में है, वही प्रदेश सयुंक्त सचिव संजय साहू,देवकांत सिन्हा व राजेश शुक्ला ने कहा है कि समन्वय के नाम से टुकड़े-टुकड़े में संदेहास्पद स्थानांतरण को बंद कर छ. ग.शासन शिक्षा विभाग द्वारा खुला स्थानांतरण नीति लागू कर वर्षो से सुदूर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का अलख जगा रहे जो अपने घर परिवार से दूर रहने का दर्द झेल रहे ऐसे सभी शिक्षको को अपने घर परिवार के पास गृह जिले में जाने का अवसर मिलना चाहिए,नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के समस्त नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में राज्य शासन शिक्षा विभाग से मांग किया है कि बिना वित्तीय भार के स्वयं के व्यय से खुली स्थानांतरण नीति जल्दी लागू कर अपने घर परिवार से दूर सुदूर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का अलख जगा रहे शिक्षको के साथ न्याय करे।

Comments
Post a Comment