स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तर से वेटेज व समयमान वेतन के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाय नवीन शिक्षक संघ द्वारा किया गया मांग



रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व ज्योति सक्सेना ने जानकारी दिया है की प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व प्रदेश सयुंक्त सचिव राजेश शुक्ला  15 जुलाई 2021 को राजधानी रायपुर में मंत्रालय इंद्रावती भवन अटल नगर में पहुंचकर 14 जुलाई 2021 को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में ज्ञापन सौंपते हुए हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण जिला या संभाग स्तर से करने के स्थान पर राज्य स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन से वेतन का निर्धारण कर सभी जिला व संभाग अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश कर शिक्षक एलबी संवर्ग को वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान की मांग को प्रमुखता से रखा है।

इस संबंध में चर्चा करते हुए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि लोक शिक्षण द्वारा 23 जून व 14 जुलाई को जो पत्र सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिला शिक्षाधिकारी को जारी किया गया है वो नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को सौपे गए ज्ञापन के प्रति के आधार पर जारी किया गया है भले ही प्रतिलिपि में किसी अन्य संघ नाम लिखा हो इस बात की जानकारी पत्र वायरल होने के बाद नवीन शिक्षक संघ द्वारा लगातार अपने ज्ञापन की प्रति सार्वजनिक कर फेसबुक व वाट्सअप के माध्यम से दिया गया लेकिन कुछ लोग सवाल उठाने से भी नही चुके लेकिन 15 जुलाई को सुबह प्रतिलिपि में उल्लेखित संघ प्रमुख का वेब न्यूज के माध्यम से  हमने नियम बनाने की मांग किया है के बयान के बाद स्पष्ट हो गया की जो पत्र जारी हुआ है वो नवीन शिक्षक संघ के ज्ञापन के आधार पर ही है क्योंकि लोक शिक्षण संचालनालय  द्वारा 23 जून व 14 जुलाई को जो पत्र जारी किया गया है और नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के द्वारा 30 दिसम्बर को सौपे गए ज्ञापन का विषय शब्द बिल्कुल समान है,

प्रदेश सयुंक्त सचिव राजेश शुक्ला ने कहा कि इस सम्बंध में किसी को भ्रम में नही रहना चाहिए नही तो लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र का विषय वेटेज व समयमान वेतनमान पर नियम बनाने का रहता।

प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व ज्योति सक्सेना ने कहा है कि प्रारम्भ से नवीन शिक्षक संघ छ. ग.प्रदेश का एकमात्र संगठन है जो लगातार शासन व प्रशासन के समक्ष पूर्व सेवा अवधि की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतन वृद्धि वेटेज लाभ व देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान के निर्धारण कर वेतन भुगतान की मांग को प्रमुखता से रखते आ रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग को भरोसा दिलाया है कि वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर शिक्षक एलबी संवर्ग को वेतन भुगतान दिलाने की पूरी कोशिश किया जाएगा इस संबंध में नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा पूरे तथ्यों व नियमो का दस्तावेज शासन के समक्ष प्रस्तुत कर वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग को मिले पूरी गम्भीरता से प्रयास किया जाएगा  देर जरूर हो सकता है लेकिन नवीन शिक्षक संघ छ. ग.का दृढ़ संकल्प शिक्षक एलबी संवर्ग को न्याय दिलाने का है।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग