कब तक चलेगा टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम से तबादला, तबादला में रोक के नाम पर हो रहा है खेला समन्वय तबादला नीति लागू किया जाना चाहिये -विकास सिंह राजपूत
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि कब तक चलेगा टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम पर एक या दो शिक्षको का तबादला क्या तबादला में रोक के नाम पर हो रहा है खेला ये सवाल विकास सिंह राजपूत या नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का नही बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में अपने घर-परिवार से सैकड़ो किलोमीटर दूर वर्षो से तबादला का इंतजार कर रहे हजारो शिक्षको का है,अब तबादला के इंतजार कर रहे अपने घर-परिवार से दूर सैकड़ो किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचलों में कार्यरत शिक्षको के मन मे अजीब सा सवाल आने लगा है कि समन्वय में तबादला कैसे होता है,कितना पहुंच लगाना पड़ता है,खर्च कितना लगेगा लेकिन मन मे उठे ये सवाल का कोई जवाब नही है परंतु टुकड़े-टुकड़े में तबादला आदेश जारी होने पर वर्षो से अपने तबादला का इंतजार कर रहे हर उस शिक्षक के मन मे उठता है जो अपने घर-परिवार ,बीबी-बच्चो,मां-बाप व रिस्तेदार से वर्षो से सैकड़ो किलोमीटर दूर पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यरत स्कूल में पदस्थ है,
नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग को तबादला के सम्बंध में स्पष्ट नीति जारी करना चाहिए या तो तबादला में लगे रोक को हटाकर स्वयं के व्यय से खुला तबादला नीति लागू करना चाहिए या फिर समन्वय में होने वाले टुकड़े-टुकड़े में तबादला कैसे होता है,किस प्रकार से समन्वय के नाम से तबादला आदेश जारी होता है इस सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए,समन्वय से तबादला हेतु आवेदन प्रक्रिया पर विस्तृत दिशा निर्देश जारी स्कूल शिक्षा विभाग को करना चाहिए जिससे सामान्य शिक्षक भी समन्वय में तबादला हेतु आवेदन कर सके सीधे शब्दों में कहा जाए तो समन्वय तबादला नीति लागू कर दिशा-निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया जाना चाहिए जिससे किसी भी शिक्षको के मन मे कोई भी संदेह की गुंजाइश ही न रहे,प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने शिक्षा विभाग से अपील किया है कि टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम पर तबादला करने के बजाय जल्दी ही स्वयं के व्यय से खुला तबादला नीति जारी करना चाहिए।
स्वयं के व्यय से खुला स्थानातरण नीति की मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एक सप्ताह के अंतर्गत दो बार नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मांग - पत्र सौंपा जा चुका है।
माननीय मुख्यमंत्री जी को नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वयं के व्यय से खुला तबादला नीति लागू करने की मांग पर जल्दी सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेकर वर्षो से अपने घर-परिवार से सैकड़ो किलोमीटर दूर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्कूलो में कार्यरत शिक्षको को राहत प्रदान करना चाहिए।

Comments
Post a Comment