कोरोना वारियर्स में शिक्षको का नाम नही,कोरोना रोकथाम कार्य करते सबसे ज्यादा जान गए शिक्षको के-विकास सिंह राजपूत

 कोरोना वारियर्स में शिक्षको का नाम नही,कोरोना रोकथाम कार्य करते सबसे ज्यादा जान गए शिक्षको के-विकास सिंह राजपूत


रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि  सामान्य प्रशासन के द्वारा 4 अगस्त  2021 को जारी दिनांक 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में निर्देश क्रमांक 1,2,3 में उल्लेखित उक्त कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों,पुलिसकर्मियों,स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियो को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए को पढ़कर शासन द्वारा शिक्षक संवर्ग के द्वारा कोरोना काल मे दिए गये योगदान को भुला दिया गया है शासन द्वारा लगातार शिक्षको के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो हम शिक्षको के लिए दुर्भाग्य है,कोरोना काल के बढ़ते संक्रमण के दौर में शिक्षक संवर्ग शासन के निर्देश पर अपने जान को जोखिम में डालकर बिना किसी बीमा सुविधा,बिना टीकाकरण व सुरक्षा संसाधन के बिना कार्य करने वाले व अभी वर्तमान में टीकाकरण केंद्र में संलग्न शिक्षकों को शासन द्वारा कोरोना वारियर्स नही मानना शिक्षक संवर्ग के साथ भेदभाव को दर्शाता है,कोरोना काल मे शिक्षक संवर्ग के द्वारा दिये गए योगदान से राज्यमंत्रिमण्डल के सदस्य व सभी उच्च अधिकारी भलीभांति परिचित है इसके बाद भी हम शिक्षको के साथ ऐसा भेदभाव करना कहीं न कहीं शिक्षक संवर्ग के साथ अन्याय है,पूरे प्रदेश के जनता को पता है कि कोरोना काल मे कार्य करते हुए सबसे ज्यादा प्राण गंवाने वाले अगर कोई विभाग के कर्मचारी है तो ओ विभाग शिक्षा विभाग ही है,

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि कोरोना काल मे सबसे ज्यादा प्राण देने वाले शिक्षक संवर्ग को कोरोना वारियर्स का दर्जा न देना शासन व प्रशासन द्वारा शिक्षक संवर्ग के द्वारा कोरोना काल मे दिए गए योगदान को कमतर आंकना है,शासन-प्रशासन भले ही शिक्षक संवर्ग को कोरोना वारियर्स का दर्जा न दे लेकिन आम जनता को पूर्ण रूप से पता है कि अपने विभागीय कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग व शासन के साथ कदम से कदम मिलाकर  कोरोना की जंग में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले शिक्षक संवर्ग ही है,

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग