31जनवरी2021 तक पदोन्नति कैसे विभाग द्वारा जारी आदेश में त्रुटि
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी ब्रिज नारायण मिश्रा,संजय साहू,चंद्रशेखर रात्रे,अजय कड़व ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिलाशिक्षाधिकारी को जारी पत्र को पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त किया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र में त्रुटि है 31 जनवरी 2021 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसे गुजरे लगभग एक वर्ष होने वाला है,
प्रदेश पदाधिकारी रूपेंद्र सिन्हा,प्रकाशचन्द कांगे,मनोज चंद्रा,सतीस टण्डन ने कहा है कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश को पढ़कर ऐसा लगता है कि क्या समय का पहिया घूमकर एक साल पीछे वापस चला जायेगा,विभाग द्वारा समय -समय पर अपने ही शिक्षको के ऊपर सवालिया निशान लगाया गया यहां तक कि बेस लाईन आंकलन शिक्षको के द्वारा लिए गए थे उसे गलत आंकलन करना बताकर पुनः बेस लाईन आंकलन के लिए निर्देशित किया गया,कवर्धा में एक शिक्षक के द्वारा हिंदी के एक शब्द को गलत लिखने के कारण पूरे सोशल मीडिया ,अखबारों में समाचार चलवाकर सम्बंधित शिक्षक के ऊपर कार्यवाही करने की बात डीईओ कवर्धा द्वारा कहा गया था फिर डीईओ कवर्धा के कार्यालय के द्वारा जारी पत्र में व्यापक त्रुटि होने पर लिपकिय त्रुटि होने का बहाना बनाया गया था, और अभी जारी पत्र भी लिपकिय त्रुटि ही है लेकिन उच्च कार्यालय के पत्र में ऐसी त्रुटि नही होना चाहिए इस तरफ विभाग का ध्यानाकर्षण कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment