वाणिज्य,हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी विषय में अलग-अलग पदोन्नति दे सहायक शिक्षको को-गिरीश साहू
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश कुमार साहू ने बयान जारी कर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी,संस्कृत व वाणिज्य विषय को कला संकाय में पदोन्नति देने के कारण सैंकड़ो वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय लेकर स्नातक उत्तीर्ण सहायक शिक्षको को पदोन्नति से वंचित रहना पड़ता है, जिलाध्यक्ष मुंगेली रमन शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग किया है कि सहायक शिक्षको को शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय कला संकाय के स्थान पर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय मे स्नातक उत्तीर्ण सहायक को पदोन्नति दिया जाय कला संकाय में तीनों विषय को एक साथ समाहित कर देने के कारण रिक्त पदों की संख्या अत्यंत कम दर्शाया जाता है अगर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय को कला संकाय के स्थान पर विषयानुसार पदोन्नति देने से रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति से वंचित सैकड़ो सहायक शिक्षको को पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होगा इस संबन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।
Sahin hai sir
ReplyDeleteउपयुक्त मांग सरकार मिडिल स्कूल में विषय शिक्षक के रूप में
ReplyDelete1-कला जिसमे हिंदी संस्कृत ,वाणिज्य,सामाजिक विज्ञान को समाहित किया गया है ।
2- भाषा जिसमे अंग्रेजी विषय को मान्य किया गया है।
3- गणित विषय में वाणिज्य को शामिल करना चाहिए वर्तमान समय में कला के शिक्षक ही गणित विषय पढ़ा रहे है।
4-विज्ञान मे विज्ञान विषय को शामिल किया गया है ।
चुकी प्रश्न उठता है कि कला विषय में ज्यादातर प्रधान पाठक ही है जो अध्यापन मे रुचि नहीं होता है ।
वाणिज्य विषय को कला मे समाहित किया जाना उचित होगा चुकी वाणिज्य विषय को कला मे समाहित किया गया है जिससे स्नातकोत्तर अहर्ता धारित करने के बाद भी पदोन्नति से वंचित रहे है ।
वाणिज्य सहायक शिक्षक को गणित विषय मान कर पदोन्नति दिया जाय या
सहायक शिक्षक से सीधे व्याख्याता के पद पर पदोन्नति प्रदान किया जाय।
शासन स्तर पर इन मांगों पर त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है ।
Deleteवाणिज्य,हिंदी,संस्कृत व अंग्रेजी को अलग अलग विषय के अनुसार पदोन्नति देने से रिक्त पदों की संख्या बढ़ेगी जिससे ज्यादा से ज्यादा सहायक शिक्षको को पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा
ReplyDeleteवाणिज्य को गणित विषय मे शामिल करने का सुझाव भी तर्कसंगत है
ReplyDeleteवाणिज्य को गणित विषय के अंतर्गत पदोन्नति तर्क संगत है।
ReplyDeleteक्योंकि वाणिज्य में अकाउंट सांख्यिकी व्यवसयिक गणित विषय समाहित है इसे कला विषय के अंतर्गत लेना न्याय संगत नहीं है
वाणिज्य को गणित विषय में समाहित करते हुए पदोन्नति दिया जाना चाहिए। क्योंकि लेखांकन, सांख्यिकी, आयकर, व्यावसायिक गणित आदि सभी गणित के ही भाग हो सकते हैं कला संकाय के नहीं।
ReplyDeleteवाणिज्य विषय को गणित मानकर पदोन्नति दिया जाना चाहिए क्योंकि गणित के अधिकांश विषय वाणिज्य में होते हैं , इस विषय मे संगठनों को शासन से मांग करने की आवश्यकता है ।
ReplyDelete