बजट भाषण में शिक्षक हित मे निर्णय लेने विधानसभा उपाध्यक्ष को पूर्व सेवा अवधि की गणना,उच्चतर वेतनमान,पुरानी पेंशन,महंगाई भत्ता व केसलेस इलाज के लिए सौपा ज्ञापन




भानुप्रतापपुर- पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन निर्धारण,पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को उच्चतर वेतनमान,केसलेस इलाज,लंबित 14% महंगाई भत्ता,सातवां वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता,पुरनी पेंशन योजना का लाभ व खुली स्थान्तरण की मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द कांगे के नेतृत्व संघ का प्रतिनिधि मंडल छ. ग. विधानसभा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी जी से मुलाकात कर नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के तरफ से मांग पत्र सौपकर चालू बजट सत्र में ही शिक्षक/कर्मचारी हित मे सरकार निर्णय ले इस बाबत सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने का निवेदन किया गया साथ ही मुख्यमंत्री जी के नाम सात सूत्रीय मांगों को अनुभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर  के अनुपस्थिति में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार उर्वस को नवीन शिक्षक संघ की तरफ से सौपा गया।ज्ञापन सौंपते समय सरपंच संघ के अध्यक्ष चेतन मरकाम,विधायक निज सचिव कृष्णा टेमन,हरीश चंद साहू,महेश यादव,उपासना गराड़िया,गुड्डा सेन,द्रोण टांडिया,जितेंद्र रंगारे, अरुणा बैस,भूपेश कोसमा,कुमुदनी मारकोले,रूपा दिवान,नीलेश गावड़े,यज्ञ भुवार्य,मनोज छांटा,राकेश सोनी व किरण भंडारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग