छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता व अखिल भारतीय कर्मचारियो को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता छ. ग.राज्य कर्मचारियो के साथ भेदभाव

 छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता व अखिल भारतीय कर्मचारियो को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता 

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है वर्तमान में भीषण महंगाई का दौर जारी है इस भीषण महंगाई से निपटने के लिए केंद्र सरकार,मध्यप्रदेश,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,उड़ीसा,महाराष्ट्र,बिहार,हरियाणा सहित कई राज्यो  के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय कर्मचारियो   को 34% महंगाई भत्ता देने का निर्णय कर चुके है वही पर छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियो के साथ भेदभाव करते हुए मात्र 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियो के मन में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा और छ. ग.राज्य कर्मचारी आंदोलन के राह पर चलने को तैयार हो रहे है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि आने वाले समय मे सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट कर छ. ग.सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियो के साथ किये जा रहे भेदभाव को समाप्त करने के लिए निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाने पर चर्चा किया जाएगा जिससे छ. ग.के कर्मचारी एक साथ एक बैनर के तले ही 34% महंगाई भत्ता व सातवां वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता के लिए पूरी ताकत के साथ परिणाम मूलक आंदोलन कर सके उपरोक्त जानकारी नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग