प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित नहीं किया जाय व बिना शिकायत के जिला व ब्लॉक के बाहर स्थानांतरित शिक्षकों के स्थानांतरण रद्द किया जाय -विकास सिंह राजपूत

 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा की राज्य सरकार द्वारा लम्बे समय बाद शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया जिसका सीधा मकसद लम्बे समय से अपने गृह जिला व ब्लॉक से दूर अन्य जगहों पर सेवारत शासकीय कर्मचारियों को अपने गृह जिला व ब्लॉक मे सेवा करने का अवसर देना है उसी के तहत प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग भी शामिल है अभी वर्तमान मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया सूची जिसमे हजारों शिक्षक संवर्ग का स्थानांतरण किया गया है जिसमे अधिकांश शिक्षक संवर्ग का स्वयं के इच्छा से मनचाहे जगह हुआ है इसमें कोई विवाद नहीं है लेकिन वही पर कुछ शिक्षकों का बिना किसी शिकायत व जाँच के शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति व दिशा - निर्देश का पालन नहीं करते हुए गृह जिला, ब्लॉक व मूल शाला से सैकड़ो किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया है जिससे स्थानांतरित शिक्षकों को बहुत ही मानसिक,आर्थिक व पारिवारिक  परेशानियों का भविष्य मे सामना करना पड़ सकता है इन सभी बातो को ध्यान मे रखते हुए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने माननीय मुख्यमंत्री जी, शिक्षामंत्री जी व विभाग के उच्च अधिकारियो से  बिना किसी शिकायत व जाँच के जिन शिक्षकों का तबादला विभाग द्वारा प्रशासनिक के नाम से गृह जिला, ब्लॉक व मूल शाला से सैकड़ो किलोमीटर दुरी पर किया गया ऐसे शिक्षकों के तबादला को रद्द करने हेतु सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने की अपील किया है जिससे प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित करना बंद हो और शिक्षक भी आर्थिक, मानसिक व पारिवारिक परेशानी से दूर रहकर छोटे -छोटे स्कूली बच्चो को अच्छी गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा प्रदान करने मे मन लगा सके.

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग