जीपीफ खाता का पास बुक, शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों मे शिक्षक व्यवस्था व समयमान वेतनमान के एरियर्स राशि देने की मांग

 दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विकास खंड दुर्ग से मुलाक़ात कर दुर्ग, पाटन, धमधा विकास खंड मे कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन राज्य शासन द्वारा लागु करने के बाद जीपीफ खाता संचालन हेतु प्रत्येक शिक्षक एलबी संवर्ग का पासबुक बनवा कर नियमित संधारण करने की व्यवस्था, शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों मे विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था संकुल स्तर पर नजदीकी स्कूलो के शिक्षकों से रिक्त पदों की पूर्ति करने, तबादला से अन्य जिला व विकासखंड गए शिक्षकों का एलपीसी व सर्विस बुक संधारण कर तबादला हुए जिला व ब्लॉक मे जल्दी भेजे जाने व जिला मे कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग को लंबित समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखकर जल्दी ही समाधान करने की अपील जिलाशिक्षधिकारी व ब्लॉक शिक्षधिकारी दुर्ग से नवीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया है मांग पत्र सौपते समय प्रदेश सचिव गिरीश साहू, प्रवक्ता दुष्यन्त कुम्भकार, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, संजय मानिकपुरी, तेजप्रकाश देशलहरे, संदीप गुप्ता, दिलीप देशमुख, दीपक साहू, रूपा साहू, तेशवरी साहू आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग