अनुकम्पा नियुक्ति के माँग को लेकर आंदोलन कर रही महिलाओ के साथ न्याय करें सरकार

 रायपुर - नवीन शिक्षक संग छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि  राजधानी धरना स्थल बूढ़ा तालाब के पास छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई महिलाओ द्वारा विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से अनुकम्पा नियुक्ति देने कि माँग किया जा रहा है समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने अब उग्र प्रदर्शन करना प्रारम्भ कर दिया मुख्यमंत्री निवास का घेराव हो या बूढ़ा तालाब मे जल समाधि का प्रदर्शन सैकड़ो महिलाओ ने पहले भारी बारिश व अब कड़ाके कि ठंडी मे दिन और रात प्रदर्शन करने बाध्य है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से अपील किया है कि अनुकम्पा नियुक्ति कि माँग को लेकर बारिश हो चाहे ठंड लगातार प्रदर्शन कर रही महिलाओ के माँग पर संज्ञान ले और जल्दी हि अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध मे निर्णय ले।

नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव, उपाध्यक्ष बलविंद कौर, सचिव नंदिनी देशमुख, महामंत्री गंगा शरण पासी,प्रवक्ता ज्योति सक्सेना,गीता चन्द्राकार,संगीता बैस,कल्पना राजपूत,सुमन लता यादव, तुलेश ठाकुर,तेस्वरी साहू,मंदाकनी वर्मा,ज्योति जुगनार,रूपा साहू सहित समस्त महिला शक्तियों ने दिवंगत शिक्षाकर्मी कि आश्रित परिजन को यथा योग्यतानुसार शासकीय पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति देने कि अपील राज्य सरकार से किया है,सभी महिला शिक्षकों ने कहा है कि अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिलने के कारण दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रित परिजन दर - दर के ठोकर खाने मजबूर हो गए है अपने व अपने परिजन के भरण पोषण करने मे असमर्थ हो गए है कहीं से भी सहयता नहीं मिलने के कारण अब अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ भारी ठंडी मे धरना प्रदर्शन करने मजबूर हो गई है राज्य सरकार को जल्दी हि दिवंगत शिक्षक पंचायत के आश्रित परिजन के आंदोलन पर संज्ञान लेकर नियमों मे शिथिलता कर अनुकम्पा नियुक्ति देने निर्णय लेना चाहिए ।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग