समयमान एरियर्स राशि,जीपीफ पासबुक सेवा पुस्तिका विभागीय माध्यम से संधारण सहित शिक्षक समस्याओ को लेकर सौपा ज्ञापन



दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व मे नवीन शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर,जिला शिक्षाधिकारी व सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को मांग पत्र सौपकर विगत पांच वर्षो से लंबित समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि भुगतान पश्चात विभागीय माध्यम से कोष एवं लेखा सम्परीक्षण कार्यालय से सत्यापन, जीपीफ पासबुक का बीईओ कार्यालय से संधारण, हिंदी विषय के रिक्त पदो पर जल्दी ही पात्र सहायक शिक्षक एलबी का पदोन्नति एवं संशोधन पीड़ित शिक्षकों को लंबित तीन माह का वेतन भुगतान करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने का निवेदन किया जिस पर सहायक संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग प्रवास बघेल जी ने समयमान वेतनमान व हिंदी के रिक्त पदो पर पदोन्नति प्रक्रिया विभाग द्वारा जल्दी प्रारम्भ करने की बात कही जीपीफ पासबुक संधारण आनलाइन ई-कोष के एम्प्लाई कार्नर मे सर्च कर पासबुक मे जीपीफ कटौती को दर्ज कर प्रत्येक वर्ष संबंधित बीईओ कार्यालय मे सत्यापन कराने की बात कही वही पर संशोधन पीड़ित शिक्षकों के लंबित तीन महीने के  वेतन के संबंध मे लोक शिक्षण कार्यालय के दिशा निर्देश मिलने के पश्चात ही कार्यवाही करने की जानकारी दिया प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत, सचिव गिरीश साहू,जिला अध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,संजय मानिकपुरी,सत्यनारायण वर्मा व गिरधर देवांगन शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी