प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की एकजुटता के लिए नवीन शिक्षक संघ का पहल

 रायपुर - प्रदेश के विभिन्न विभागों मे कार्यरत लगभग पांच लाख शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता,वेतन विसंगति,नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के छ. ग.अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन व छ. ग.अधिकारी कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा द्वारा दो धड़ो मे बंटकर ज्ञापन व प्रदर्शन किया जा रहा है दोनो धड़ो के प्रदर्शन को प्रदेश के लगभग पांच लाख शासकीय कर्मचारियों के हित व एकजुटता को ध्यान मे रखते हुए नवीन शिक्षक संघ द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए आंदोलनकारी दोनो धड़ो के आंदोलन मे शामिल होकर प्रदेश के शासकीय व अनियमित कर्मचारियों के मांगो को लेकर एकजुटता के साथ शासन के खिलाफ संघर्ष मे सहयोग कर रहे है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की राज्य सरकार अपने संकल्प पत्र मोदी गारंटी मे प्रदेश के कर्मचारियों से वादा किया है और उस वादों पर अभी तक से कोई अमल नही किया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश के शासकीय व आशासकीय कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है जिसका परिणीति 23 फ़रवरी व 6 मार्च को एकदिवसीय आंदोलन के रूप मे हो रहा है चुंकि प्रदेश के कर्मचारी संगठन दो धड़ो मे विभाजित होकर आंदोलन कर रहे है जिससे सरकार पर कोई दबाव नही बन पाता इसलिए नवीन शिक्षक संघ द्वारा दोनो धड़ो के आंदोलन मे शामिल होकर पूर्ण समर्थन कर कर्मचारी संगठनों के एकजुटता के लिए प्रारम्भिक पहल किया जा रहा है भविष्य मे दोनो धड़ो के संयोजक से चर्चा कर कर्मचारी संगठनों के एकजुटता को पुनः क़ायम करने का प्रयास किया जायेगा नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 23 फ़रवरी को छ. ग.अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आंदोलन मे शामिल होकर धमधा विकासखंड के ज्ञापन कार्यक्रम उपस्थित होकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया साथ ही 6 मार्च को भी रायपुर धरना स्थल पर उपस्थित होकर छ. ग.अधिकारी कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा को पूर्ण समर्थन कर कर्मचारी संगठनों के मध्य एकजुटता का जोरदार पहल करेंगे। नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव ,गिरीश साहू,अमितेश तिवारी,दुष्यन्त कुम्भकार,रूपेंद्र सिन्हा, अजय कड़व  गंगा शरण पासी, ज्योति सक्सेना,नंदिनी देशमुख,बलविंदर कौर,सुमनलता यादव, रूपा साहू, प्रकाश चंद कांगे,सतिस टंडन,चंद्रशेखर रात्रे,देवकांत सिन्हा, मनोज चंद्रा,ब्रिज नारायण मिश्रा,राजेश शुक्ला,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,छन्नू लाल साहू,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,हरी कांत अग्निहोत्री, अनुभव तिवारी ने नवीन शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के संगठनों के एकजुटता के पहल को स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा है की नवीन शिक्षक संघ का कर्मचारी हित व एकजुटता के लिए किये जा रहे पहल निश्चित रूप से धरातल पर उतरेगा और पूरे प्रदेश के शासकीय व आशासकीय कर्मचारी एकजुटता के साथ अपने विभिन्न मांगो को लेकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ मिलकर संघर्ष कर सफलता प्राप्त करेंगे।

 

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी