नवीन शिक्षक संघ के जिला कोरबा के अध्यक्ष बने चंद्रिका पांडेय



कोरबा - कोरबा जिला इकाई नवीन शिक्षक संघ के बैठक मे उपस्थित सैंकड़ों शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति व प्रांतीय पदाधिकारी मनोज चंद्रा की सहमति से छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री विकास सिंह राजपूत एवं प्रांतीय सचिव गिरीश साहू जी ने ऊर्जावान शिक्षक चंद्रिका पाण्डेय को जिला अध्यक्ष कोरबा के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया

शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांकी साईड विकासखंड कटघोरा  में पदस्थ चंद्रिका पांडेय नवीन शिक्षक संघ जिला कोरबा  की कमान संभालेंगे प्रांत अध्यक्ष श्री विकास सिंह राजपूत ने कहा की चंद्रिका पांडेय एक सक्रिय ,सरल एवं कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं शिक्षक संगठन में कार्य करने का लंबे समय का अनुभव है। चंद्रिका पांडेय ने कहा है कि कोरबा जिले के शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही एल बी संवर्ग शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति,क्रमोन्नत वेतनमान ,शिक्षक से व्याख्याता और व्याख्याता से प्राचार्य में पदोन्नति की मांग को लेकर संघर्षरत रहेंगे इसके लिए अपील है कि जिला के सभी शिक्षक नवीन शिक्षा संघ के साथ जुड़ेंगे*। चंद्रिका पांडेय जी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नवीन शिक्षक संघ के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है। प्रमुख रूप से श्री विकास सिंह राजपूत, श्री गिरीश साहू, मनोज चंद्रा चंद्रेश कुमार दुबे ,शंकर लाल भार्गव ,शिव कुमार साहू ,जय प्रकाश झा, राहुल मिश्रा, शैलेंद्र सिंह राठौर ,राजू झा, मोहम्मद मेराज रूपेश चौहान, संतोष देवांगन, उमेश श्रीवास, शशिकांत जायसवाल, श्रीमती वीना महंत, श्रीमती रामकुवर कंवर, श्रीमती सुनीता आदित्य, श्रीमती ललिता राठौर, नंदकिशोर कंवर, पुनी राम साहू, रामनारायण चौहान, जानू वैष्णव ,मनोहर लाल पोर्ते, प्रबल प्रताप तिवारी ,राखी पांडेय, हिना झा, तनु साहू,विनीता तिवारी,घनश्याम नेटी,श्रीमती सालीमा सोना, श्री हरिशंकर दिवाकर आदि सैकड़ो शिक्षकों ने बधाई प्रेषित की है

Comments

Popular posts from this blog

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी