Posts

12 वीं के हिंदी पेपर लिक गंभीर व शर्मनाक बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ पेपर लिक से जुड़े सभी कर्मचारियों व अधिकारियो पर कार्यवाही जरूरी -डॉ गंगा शरण पासी

Image
 नवीन शिक्षक संघ प्रदेश महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी डा गंगा शरण पासी जी ने हिंदी पेपर लिक के मामले को बहुत ही गंभीर व शर्मनाक घटना बताया है और कहा हैं ऐसे करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं बच्चों  का भविष्य घराब हो जाता है बच्चे पेपर बनाने के बाद तनाव मुक्त हो ग ए‌ थे। परन्तु अब फिर से पेपर देना पड़ेगा दस अप्रैल को ये चिन्ता का विषय है क्योंकि गरीब बच्चे पेपर खत्म होने के बाद काम और रोजी रोटी कमाने में चले गए हैं फिर से पढ़ाई करना थोडा मुश्किल होगा। पेपर लिक का मामला बहुत ही गम्भीर मामला है जो भी कर्मचारियों व अधिकारियो ने पेपर वास्तव में लिक किया है तो उसे कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए क्योंकि बच्चों के मेहनत पर पानी फिर गया है। बच्चे फिर से हिंदी विषय पढ़ने के लिए मजबूर होंगे महिला प्रकोष्ठ डा गंगा शरण पासी जी ने शासन प्रशासन से अपील की हैं की पेपर लिक की घटाओं पर अतिशीघ्र प्रतिबंध लगना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा कांड दुबारा ना दोहराया जाए। 

स्थानीय परीक्षा मे संशोधन की मांग 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा

दुर्ग - स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग. शासन के निर्देशानुसार पुरे प्रदेश मे पाँचवी व आठवीं केंद्रीयकृत परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है साथ ही स्थानीय परीक्षा का समय सारणी जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी किया गया है जिसमे 30 मार्च व 02 अप्रेल को केंद्रीयकृत परीक्षा के साथ -साथ स्थानीय परीक्षा भी जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के निर्देशानुसार लिया जाना है जिस पर संशोधन हेतु नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीयकृत व स्थानीय परीक्षा एक साथ होने से शाला स्तर पर होने वाले परेशानियों से अवगत कराया गया है और स्थानीय परीक्षा को 30 मार्च व 02 अप्रेल को संशोधित कर किसी अन्य दिन करने की मांग किया गया है प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश सचिव गिरीश साहू, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी,दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष दीपक साहू,नरेंद्र साहू,प्रेमप्रताप ठाकुर,रूपेश बंजारे आदि शामिल थे।

होली पर्व के अवसर पर 3से 5 मार्च तक अवकाश देने की मांग

Image
 नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी तेज तर्रार शिक्षक नेता डा गंगा शरण पासी जी ने छ. ग.शासन से मांग की कि होली जैसे बड़े पर्व पर उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश की तर्ज़ पर छत्तीसगढ़ में भी कल से छुटी की घोषणा करे क्योंकि होली के माहोल में दूरदराज महिला कर्मचारियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है जगह जगह बच्चों द्वारा रस्सी रखी जाती है रुपए पैसे मागने के लिए इससे दुर्घटना होनी की सम्भावना बढ़ जाती है। अतः छत्तीसगढ़ में भी 3,4 व 5 मार्च 2026 को अवकाश घोषित करें जिससे महिला व दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्रो मे आने जाने वाले शिक्षकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक ने लिखा माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र शिक्षा आयोग गठन करने की रखी मांग

Image
दुर्ग -छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद प्रेमी प्रदेश सचिव अमित कुमार बंजारे प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री कमल नारायण चौहान ने संयुक्त ब्यान जारी करते हुए भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी को पत्र लिखकर प्रदेश में शिक्षा आयोग संस्कृत मंडलम में अध्यक्ष एवं सदस्यों कि नियुक्ति कि मांग किया प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों से छत्तीसगढ़ में राज्य शिक्षा आयोग में अध्यक्ष एवं सदस्यों कि नियुक्ति नहीं हुई है जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लाखों छात्रों एवं शिक्षा के साथ साथ शिक्षा के विविध क्षेत्र में जो उल्लेखनीय प्रगति हो सकती थी वह नहीं हुई है राज्य में शिक्षा आयोग का गठन पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में वर्ष 2013में किया गया था। आयोग के द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम के निर्माण शैक्षिक नवाचार राज्य के संदर्भ में शोध छत्तीसगढी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने शिक्षक प्रशिक्षण पुस्तक लेखन के साथ राष्ट्रीय चरित्र निर्माण के विषय में गहनता से कार्य किय...

युक्तियुक्तकरण पर 10 जून से पोल खोल रैली: शिक्षक साझा मंच की प्रेस कांफ्रेंस में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार” शिक्षक साझा मंच ने कहा, शिक्षा को दिशा दो, अन्याय नहीं सहेंगे

Image
रायपुर, 7 जून 2025। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के खिलाफ “ शिक्षक साझा मंच छ. ग.” ने आज प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सरकार से 2 अगस्त 2024 के निर्देशों को निरस्त कर पुनः 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण की मांग की है। मंच की ओर से प्रांतीय संचालक संजय शर्मा , विकास राजपूत, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, मनीष मिश्रा,जाकेश साहू. विष्णु साहू,कृष्ण कुमार नवरंग ने इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध बताया है तथा 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन की भी घोषणा की है।  शिक्षक साझा मंच के प्रेस वार्ता में प्रांतीय संचालक प्रदीप लहरे , प्रीतम कोसले, कमलदास मुरचले और शंकरलाल साहू ने स्पष्ट किया कि शासन उद्देश्य एकल शिक्षकीय और शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध कराना है, लेकिन वर्तमान युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, तर्क और संवेदनशीलता का अभाव है। इसमें विभागीय निर्देशों की अनेक विसंगतियों से शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की गरिमा और विद्यालयीन संचालन व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रांतीय संचालक राजनारा...

नवीन शिक्षक संघ के जिला कोरबा के अध्यक्ष बने चंद्रिका पांडेय

Image
कोरबा - कोरबा जिला इकाई नवीन शिक्षक संघ के बैठक मे उपस्थित सैंकड़ों शिक्षकों के द्वारा सर्वसम्मति व प्रांतीय पदाधिकारी मनोज चंद्रा की सहमति से छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री विकास सिंह राजपूत एवं प्रांतीय सचिव गिरीश साहू जी ने ऊर्जावान शिक्षक चंद्रिका पाण्डेय को जिला अध्यक्ष कोरबा के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांकी साईड विकासखंड कटघोरा  में पदस्थ चंद्रिका पांडेय नवीन शिक्षक संघ जिला कोरबा  की कमान संभालेंगे प्रांत अध्यक्ष श्री विकास सिंह राजपूत ने कहा की चंद्रिका पांडेय एक सक्रिय ,सरल एवं कुशल नेतृत्व कर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं शिक्षक संगठन में कार्य करने का लंबे समय का अनुभव है। चंद्रिका पांडेय ने कहा है कि कोरबा जिले के शिक्षकों के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही एल बी संवर्ग शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति,क्रमोन्नत वेतनमान ,शिक्षक से व्याख्याता और व्याख्याता से प्राचार्य में पदोन्नति की मांग को लेकर संघर्षरत रहेंगे...

स्कूल खुलने से पहले प्राचार्य प्रमोशन दिया जाए जल्द नये सत्र में स्कूल में प्रशासनिक मामले में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए व पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को कर्मोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाय -गंगा शरण पासी

Image
 रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी गंगा शरण पासी ने बयान जारी कर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव व संचालक से  शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारम्भ होने से पहले वर्षो से लंबित शिक्षक से व्याख्याता व व्याख्याता से प्राचार्य के रिक्त पदो पर पदोन्नति करने की अपील किया है । महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गंगा शरण पासी ने आगे कहा की जिस प्रकार व्याख्याता व प्रचार्य पदो पर विगत कई वर्षो से पदोन्नति नही होने से सहायक शिक्षकों का भी पदोन्नति हेतु रिक्त नही दिखाया जा रहा जिसके कारण सहायक शिक्षक ,शिक्षक व व्याख्याता पदोन्नति मे रिक्त पदो की संख्या बहुत ही कम दर्शाया जा रहा है इसलिए विभाग को प्राचार्य,व्याख्याता व शिक्षक के पदो पर जल्द ही पदोन्नति प्रदान किया जाना चाहिए जिससे अधिकांश सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता को पदोन्नति का लाभ मिल सके साथ ही पदोन्नति से वंचित समस्त सहायक शिक्षक,शिक्षक व व्याख्याता को मोदी गारंटी के अंतर्गत कर्मोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए जिससे शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन मे विसंगति को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।