Posts

31जनवरी2021 तक पदोन्नति कैसे विभाग द्वारा जारी आदेश में त्रुटि

 रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी ब्रिज नारायण मिश्रा,संजय साहू,चंद्रशेखर रात्रे,अजय कड़व ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिलाशिक्षाधिकारी को जारी पत्र को पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त किया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र में त्रुटि है 31  जनवरी 2021 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसे गुजरे लगभग एक वर्ष होने वाला है, प्रदेश पदाधिकारी रूपेंद्र सिन्हा,प्रकाशचन्द कांगे,मनोज चंद्रा,सतीस टण्डन ने कहा है कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश को पढ़कर ऐसा लगता है कि क्या समय का पहिया घूमकर एक साल पीछे वापस  चला जायेगा,विभाग द्वारा समय -समय पर अपने ही शिक्षको के ऊपर सवालिया निशान लगाया गया यहां तक कि बेस लाईन आंकलन शिक्षको के द्वारा लिए गए थे उसे गलत आंकलन करना बताकर पुनः बेस लाईन आंकलन के लिए निर्देशित किया गया,कवर्धा में एक शिक्षक के द्वारा हिंदी के एक शब्द को गलत लिखने के कारण पूरे सोशल मीडिया ,अखबारों में समाचार चलवाकर सम्बंधित शिक्षक के ऊपर कार्यवाही करने की बात डीईओ कवर्धा द्वारा...

वाणिज्य,हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी विषय में अलग-अलग पदोन्नति दे सहायक शिक्षको को-गिरीश साहू

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश कुमार साहू ने बयान जारी कर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी,संस्कृत व वाणिज्य विषय को कला संकाय में पदोन्नति देने के कारण सैंकड़ो वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय लेकर स्नातक उत्तीर्ण सहायक शिक्षको को पदोन्नति से वंचित रहना पड़ता है, जिलाध्यक्ष मुंगेली रमन शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग किया है कि सहायक शिक्षको को शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय कला संकाय के स्थान पर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय मे स्नातक उत्तीर्ण सहायक को  पदोन्नति दिया जाय कला संकाय में तीनों विषय को एक साथ समाहित कर देने के कारण रिक्त पदों की संख्या अत्यंत कम दर्शाया जाता है अगर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय को कला संकाय के स्थान पर विषयानुसार पदोन्नति देने से रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति से वंचित सैकड़ो सहायक शिक्षको को पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होगा इस संबन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।

पदोन्नति से वंचित हो रहे कई सहायक शिक्षक,नियुक्ति शिक्षाकर्मी वर्ग तीन में संविलियन किया सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग

दुर्ग- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार ने जानकारी दिया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में सयुंक्त संचालक शिक्षा सम्भाग के अनुपस्थिति में सहायक संचालक श्री शुक्ला जी को ज्ञापन सौंपकर चर्चा करते हुए शिक्षाकर्मी वर्ग तीन में नियुक्त करने के बाद पंचायत विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलो में रिक्त सहायक शिक्षक विज्ञान के पदों पर स्थानांतरण कर दिया गया जिसके बाद 2018 में युक्तियुक्तकरण के समय स्थानांतरित सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग को सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग में संविलियन कर दिया गया व वर्तमान में विभाग द्वारा जारी वरिष्ठता सूची में नाम दर्ज नही किया गया  जिससे आने वाले समय मे विषय आधारित पदोन्नति में ऐसे सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी संवर्ग को पात्र होने के बाद भी पदोन्नति होने से वंचित होना पड़ेगा चर्चा पश्चात सहायक संचालक शुक्ला जी ने कार्यालय लिपिक देवांगन जी को सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को इस सबंध में जल्दी ही दिशा-निर्देश जारी करने कहा गया है, इस सबंध में चर्चा करते हुए प्रदेश पदाधिकारी गिरीश साहू,अमितेश तिव...

सामान्य प्रशासन विभाग छ. ग. शासन ने नवीन शिक्षक संघ के मांग पर कार्यवाही के लिखा वित्त व स्वास्थ्य विभाग को पत्र

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने 23 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री व प्रमुख सचिव छ. शासन को पत्र प्रेषित कर प्रदेश के समस्त कर्मचारियो को केंद्रीय कर्मचारियों के समान 31% महंगाई भत्ता व छठवां वेतनमान के स्थान पर सातवां वेतनमान के आधार पर गृहभत्ता निर्धारण करने व प्रदेश के शासकीय कर्मचारियो को अपने व अपने परिवार के इलाज के समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता जिसके कारण कई कर्मचारी अपना ठीक से इलाज भी नही करवा पाते साथ ही मेडिकल क्लेम करने के बाद विभागीय प्रक्रिया में उलझकर रह जाते है इन सभी परिस्थिति को देखते हुए केसलेस इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी करने व शासकीय कर्मचारियो के पद पर अपने पूरा जीवन समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी 31% महंगाई भत्ता प्रदान करने की मांग किया गया था जिस पर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रमुख सचिव/सचिव वित्त व स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित कर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा किये गए मांग शासकीय कर्मचारियो के हित मे निर्णय लेकर किये गए कार्यवाही को  सामान्य प्रशासन विभाग व ...

पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर सातवां वेतनमान एवं पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है शिक्षक व कर्मचारियो से किये गए वादों को पूरा करे सरकार -उमा जाटव

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आंदोलनरत कर्मचारी संगठनो को कर्मचारी हित व एकजुटता को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत द्वारा समर्थन पत्र जारी कर किये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है उसी परिपेक्ष्य में नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा जाटव,उपाध्यक्ष बलविंदर कौर,सचिव नंदिनी देशमुख,महामंत्री गंगा शरण पासी,गीता चन्द्राकर,प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश चंद कांगे,सतीस टण्डन,अजय कड़व,रूपेंद्र सिन्हा,अमितेश तिवारी,दुष्यंत कुम्भकार,जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू,संजीव मानिकपुरी,वेद प्रकाश साहू,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,सहित ब्लॉक पदाधिकारी व सदस्यों ने 15 दिसम्बर को सहायक शिक्षक फेडरेशन के वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर किये गए जेल भरो आंदोलन व एन. एम.ओ. पी.एस द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कर्मचारी एकता को मजबूत करने का प्रयास करते हुए कर्मचारी हित मे सभी संगठनों को एकजुट संघर्ष करने की शानदार पहल किया जिससे भविष्य में सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर कर्मचारी हित मे मिलकर संघर्ष करते नजर आएंगे,नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश चंद कांगे...

पांच वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष में पदोन्नति देकर सरकार द्वारा हमे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास-विकास सिंह राजपूत

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि राज्यमंत्रिमण्ड की कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय सहायक शिक्षक व शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति में एक वर्ष के लिए  5 वर्ष के स्थान पर 3 वर्ष में  किया जाएगा ये निर्णय कही न कहीं हमे लक्ष्य से भटकाने का प्रयास मात्र है कुछ श्रेयवीर संघ सरकार के इस निर्णय का स्वागत भी कर रहे है ऐसे श्रेयवीर संघ को पता होना चाहिए कि सरकार एक बार फिर हम शिक्षक एलबी संवर्ग के साथ अन्याय कर रही है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि  जब तक शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत विभाग में प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा अवधि की गणना कर दो वर्ष पश्चात प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ, देय समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर संविलियन पश्चात सातवां वेतनमान या एक ही पद पर लगातार दस वर्षों तक सेवा दे रहे पंचायत से शिक्षा विभाग में संविलियन प्राप्त शिक्षक एलबी संवर्ग को क्रमोन्नति वेतनमान नही दिया जाता तब तक कुछ लोगो के छोड़ बाकी 96% शिक्षक एलबी संवर्ग को कोई लाभ नही होने वाला है। नवीन श...

नवीन जैन बने छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष

धमधा- नवीन जैन जी को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ढेरो शुभकामनाएं एवम बधाई।।।               नवीन जैन जी जो कि वर्तमान में धमधा मंडल भाजपा के अध्यक्ष एवम जैन संघटना धमधा के सक्रिय समाजसेवक है--चेम्बर के प्रदेशाध्यक्ष अमर परवानी की सहमति से जिलाध्यक्ष प्रह्लाद रूंगटा द्वारा नवीन जैन जी व अन्य अन्य नवीन पदाधिकारियों की प्रतिभा को देखकर उन्हें यह महती जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका धमधा नगर के समस्त व्यापारीगण, राजनैतिक दलों,सामाजिक जनों एवम आम नागरिकों ने नवीन जैन जी को शुभकामनाएं देने के साथ साथ छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स को साधुवाद दिया है।। पुनः नवीन जैन जी को इस महती जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवम बधाई