Posts

लंबित महंगाई भत्ता दर व बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर बढ़ाया जाय नही तो 11 से 13 अप्रैल को होगा हड़ताल -गंगा शरण पासी

Image
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ महामंत्री गंगा शरण पासी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से मांग किया है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए दसवीं - बारहवीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर बढ़ाया जाना चाहिये वर्तमान में बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन दर ग्यारह रुपये प्रति कॉपी मात्र है जिसे बढ़ाकर प्रति कॉपी कम से कम पच्चीस रुपये किया जाना चाहिये, महामंत्री गंगा शरण पासी ने आगे कहा कि एक तरफ महंगाई का चारो तरफ हाहाकार है जिसके कारण राज्य के  सत्ताधारी दल को भी महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है वही राज्य के कर्मचारियो को केंद्र,राजस्थान,महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यो से काफी कम मात्र 17% ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश के कर्मचारियो को सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने बाध्य होना पड़ रहा है लंबित महंगाई भत्ता की मांग को लेकर 11 से 13 अप्रैल को रायपुर के बूढ़ातालाब में धरना प्रदर्शन कर महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक विकास सिंह राजपूत के आह्वान पर महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया जाएगा

बजट भाषण में शिक्षक हित मे निर्णय लेने विधानसभा उपाध्यक्ष को पूर्व सेवा अवधि की गणना,उच्चतर वेतनमान,पुरानी पेंशन,महंगाई भत्ता व केसलेस इलाज के लिए सौपा ज्ञापन

Image
भानुप्रतापपुर- पूर्व सेवा अवधि की गणना कर वेतन निर्धारण,पदोन्नति से वंचित शिक्षक एलबी संवर्ग को उच्चतर वेतनमान,केसलेस इलाज,लंबित 14% महंगाई भत्ता,सातवां वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता,पुरनी पेंशन योजना का लाभ व खुली स्थान्तरण की मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाशचन्द कांगे के नेतृत्व संघ का प्रतिनिधि मंडल छ. ग. विधानसभा उपाध्यक्ष व भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी जी से मुलाकात कर नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के तरफ से मांग पत्र सौपकर चालू बजट सत्र में ही शिक्षक/कर्मचारी हित मे सरकार निर्णय ले इस बाबत सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने का निवेदन किया गया साथ ही मुख्यमंत्री जी के नाम सात सूत्रीय मांगों को अनुभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर  के अनुपस्थिति में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार उर्वस को नवीन शिक्षक संघ की तरफ से सौपा गया।ज्ञापन सौंपते समय सरपंच संघ के अध्यक्ष चेतन मरकाम,विधायक निज सचिव कृष्णा टेमन,हरीश चंद साहू,महेश यादव,उपासना गराड़िया,गुड्डा सेन,द्रोण टांडिया,जितेंद्र रंगारे, अरुणा बैस,भूपेश कोसमा,कुमुदनी मारकोले,रूपा दिवान,नीलेश गावड़े,यज्ञ भुवार्य,मन...

गंगा ने सौपा धरसीवां विधायक को मांग-पत्र शिक्षक-कर्मचारी हित मे सरकार का ध्यानाकर्षण बजट-सत्र में विधानसभा में कराने की अपील

Image
रायपुर - शिक्षक - कर्मचारी हित मे छ. ग. सरकार का 7 मार्च से प्रारम्भ हो रहे बजट-सत्र के पहले  ध्यानाकर्षण करवाने के लिए नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधायकों को मांग-पत्र सौपने का निर्णय लिया गया है इसी निर्णय के अनुरूप प्रदेश महामंत्री गंगा शरण पासी ने   धरसीवां  विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा  जी को मांग-पत्र सौपकर प्रदेश के सभी 90 विधायकों को मांग-पत्र सौपने का क्रम जारी रखा है नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश के सरकार तक शिक्षक-कर्मचारी हित मे निर्णय लेने हेतु ध्यानाकर्षण हेतु सभी 90 विधायकों को मांग-पत्र सौपकर आगामी बजट -सत्र में छ. ग. सरकार शिक्षक-कर्मचारी हित मे निर्णय ले। प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,संजय साहू,अजय कड़व,चंद्रशेखर रात्रे,सतीस टण्डन,ब्रिज नारायण मिश्रा,अमित नामदेव,मनोज चंद्रा,नंदिनी देशमुख,ज्योति सक्सेना बलविंदर कौर व प्रकाशचन्द कांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश,पंजाब,बिहार,हरियाणा,झारखंड,उत्तराखंड,मध्यप्रदेश,गोवा,राजस्...

महंगाई भत्ता के लिए निर्णयक संघर्ष की रणनीति महंगाई भत्ता ट्विटर अभियान नवीन शिक्षक संघ छ. ग.ने किया तेज,आज होगा महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा का महा बैठक

Image
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार,ज्योति सक्सेना व मीडिया प्रभारी मनोज चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में लंबित14% महंगाई भत्ता के लिए लगातार ट्वीटर व फेसबुक  के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी,मंत्री टी.एस. सिंहदेव जी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी तक नवीन शिक्षक संघ द्वारा मांग को पहुंचाया जा रहा प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव,गिरीश साहू,दुष्यंत कुम्भकार,अमितेश तिवारी,रूपेंद्र सिन्हा,अजय कड़व,संजय साहू,प्रकाश चंद कांगे,ब्रिज नारायण मिश्रा,चन्द्र शेखर रात्रे,सतीस टण्डन,देवकांत सिन्हा,बलविंदर कौर,नंदिनी देशमुख व गंगा शरण पासी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई से राहत देने केन्द्रीय कर्मचारियो को 31% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है साथ ही भाजपा शासित राज्य हरियाणा,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,गोवा,कर्नाटक,मणिपुर,मध्यप्रदेश,बिहार, उड़ीसा,तमिलनाडु,तेलंगाना,पश्चिम बंगाल,झारखंड,महाराष्ट्र,पंजाब,राजस्थान सहित अन्य राज्यो में केंद्र के समान अपने राज्य कर्मचारियो को 31% महंगाई भत्त...

एरियर्स राशि भुगतान नही होने पर होगा शाला बहिष्कार कर आंदोलन समयमान वेतनमान एरियर्स की मांग विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय ने जिला पंचायत दुर्ग को पत्र प्रेषित किया

Image
धमधा- नवीन शिक्षक संघ धमधा के ब्लॉक मीडिया प्रभारी उमेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि धमधा ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा,सचिव प्रदीप राजपूत के नेतृत्व में व प्रदेश सचिव गिरीश साहू की उपस्थिति में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री ए.के.खरे जी से मुलाकात कर 2008 व 2008 के बाद नियुक्त समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को पंचायत विभाग में सात वर्ष पूर्ण करने के बाद विभाग द्वारा दिये गए समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि आज पर्यंत तक भुगतान नही होने व एरियर्स राशि की मांग को लेकर अनेको बार नवीन शिक्षक संघ धमधा द्वारा पत्राचार करने के बाद भी विभाग द्वारा एरियर्स राशि भुगतान नही होने से ब्लॉक के शिक्षक संवर्ग में जबरदस्त आक्रोश होने की बात कही साथ ही चेतावनी भी फ़िया गया कि फरवरी माह के वेतन में समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि नही देने पर मार्च माह में नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक धमधा द्वारा शाला बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा शाला बंद होने की सम्पूर्ण जवाबदारी सम्बंधित विभाग की होगी नवीन शिक्षक संघ ब्लॉक धमधा के मांग के बाद विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय धमधा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नवीन शिक्षक संघ धमधा ...

31जनवरी2021 तक पदोन्नति कैसे विभाग द्वारा जारी आदेश में त्रुटि

 रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी ब्रिज नारायण मिश्रा,संजय साहू,चंद्रशेखर रात्रे,अजय कड़व ने स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिलाशिक्षाधिकारी को जारी पत्र को पढ़ने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त किया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी पत्र में त्रुटि है 31  जनवरी 2021 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसे गुजरे लगभग एक वर्ष होने वाला है, प्रदेश पदाधिकारी रूपेंद्र सिन्हा,प्रकाशचन्द कांगे,मनोज चंद्रा,सतीस टण्डन ने कहा है कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश को पढ़कर ऐसा लगता है कि क्या समय का पहिया घूमकर एक साल पीछे वापस  चला जायेगा,विभाग द्वारा समय -समय पर अपने ही शिक्षको के ऊपर सवालिया निशान लगाया गया यहां तक कि बेस लाईन आंकलन शिक्षको के द्वारा लिए गए थे उसे गलत आंकलन करना बताकर पुनः बेस लाईन आंकलन के लिए निर्देशित किया गया,कवर्धा में एक शिक्षक के द्वारा हिंदी के एक शब्द को गलत लिखने के कारण पूरे सोशल मीडिया ,अखबारों में समाचार चलवाकर सम्बंधित शिक्षक के ऊपर कार्यवाही करने की बात डीईओ कवर्धा द्वारा...

वाणिज्य,हिंदी,संस्कृत,अंग्रेजी विषय में अलग-अलग पदोन्नति दे सहायक शिक्षको को-गिरीश साहू

रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश कुमार साहू ने बयान जारी कर सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी,संस्कृत व वाणिज्य विषय को कला संकाय में पदोन्नति देने के कारण सैंकड़ो वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय लेकर स्नातक उत्तीर्ण सहायक शिक्षको को पदोन्नति से वंचित रहना पड़ता है, जिलाध्यक्ष मुंगेली रमन शर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग से मांग किया है कि सहायक शिक्षको को शिक्षक पद पर पदोन्नति देते समय कला संकाय के स्थान पर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय मे स्नातक उत्तीर्ण सहायक को  पदोन्नति दिया जाय कला संकाय में तीनों विषय को एक साथ समाहित कर देने के कारण रिक्त पदों की संख्या अत्यंत कम दर्शाया जाता है अगर वाणिज्य,संस्कृत व हिंदी विषय को कला संकाय के स्थान पर विषयानुसार पदोन्नति देने से रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति से वंचित सैकड़ो सहायक शिक्षको को पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होगा इस संबन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए।