Posts

शिक्षकों के साथ भेदभाव ,कोरोना काल में ड्यूटी के बाद भी किसी भी शिक्षक का नही हुआ सम्मान नवीन शिक्षक संघ धमधा ने दर्ज कराया विरोध

धमधा। विकासखंड धमधा के स्कूलों से बहुत से शिक्षकों की ड्यूटी टीकाकरण सहित अन्य कोविड 19 सम्बन्धी स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी लगाई गई थी जिसमें धमधा ब्लॉक के ही लगभग 26 शिक्षकों की मृत्यु कोरोना संक्रमण काल मे हुई है।इसके बावजूद आज भी बहुत से शिक्षक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का वहन करते हुये अपनी ड्यूटी निभा रहे है। परंतु बहुत दुख का विषय है कि धमधा एसडीएम कार्यालय द्वारा 15 अगस्त को जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित पंचायत, राजस्व,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को बुलाकर उनका ब्लॉक स्तरीय सम्मान किया गया और शिक्षकों की पूर्णरूपेण उपेक्षा की गई,जिसके फलस्वरूप शिक्षकों में इस बात को लेकर काफी रोष है। नवीन शिक्षक संघ धमधा ब्लॉक के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा शिक्षकों की इस प्रकार से की गई अवमानना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज धमधा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी श्री ए.के.खरे को  शिक्षकों की टीकाकरण सम्बन्धी व अन्य संलग्न ड्यूटी को तुरंत समाप्त कर उन्हें स्कूल भेजे जाने हेतु प्रतिवेदन सौंपा गया। साथ ही इस बात पर भी च...

कोरोना वारियर्स में शिक्षको का नाम नही,कोरोना रोकथाम कार्य करते सबसे ज्यादा जान गए शिक्षको के-विकास सिंह राजपूत

Image
 कोरोना वारियर्स में शिक्षको का नाम नही,कोरोना रोकथाम कार्य करते सबसे ज्यादा जान गए शिक्षको के-विकास सिंह राजपूत रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि  सामान्य प्रशासन के द्वारा 4 अगस्त  2021 को जारी दिनांक 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में निर्देश क्रमांक 1,2,3 में उल्लेखित उक्त कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों,पुलिसकर्मियों,स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियो को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए को पढ़कर शासन द्वारा शिक्षक संवर्ग के द्वारा कोरोना काल मे दिए गये योगदान को भुला दिया गया है शासन द्वारा लगातार शिक्षको के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो हम शिक्षको के लिए दुर्भाग्य है,कोरोना काल के बढ़ते संक्रमण के दौर में शिक्षक संवर्ग शासन के निर्देश पर अपने जान को जोखिम में डालकर बिना किसी बीमा सुविधा,बिना टीकाकरण व सुरक्षा संसाधन के बिना कार्य करने वाले व अभी वर्तमान में टीकाकरण केंद्र में संलग्न शिक्षकों को शासन द्वारा कोरोना वारियर्स नही मानना शिक्षक संवर्ग के साथ भेदभाव को दर्शाता है,कोरोना काल मे शिक...

कब तक चलेगा टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम से तबादला, तबादला में रोक के नाम पर हो रहा है खेला समन्वय तबादला नीति लागू किया जाना चाहिये -विकास सिंह राजपूत

Image
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है कि कब तक चलेगा टुकड़े-टुकड़े में समन्वय के नाम पर एक या दो शिक्षको का तबादला क्या तबादला में रोक के नाम पर हो रहा है खेला ये सवाल विकास सिंह राजपूत या नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ का नही बल्कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में अपने घर-परिवार से सैकड़ो किलोमीटर दूर वर्षो से तबादला का इंतजार कर रहे हजारो शिक्षको का है,अब तबादला के इंतजार कर रहे अपने घर-परिवार से दूर सैकड़ो किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचलों में कार्यरत शिक्षको के मन मे अजीब सा सवाल आने लगा है कि समन्वय में तबादला कैसे होता है,कितना पहुंच लगाना पड़ता है,खर्च कितना लगेगा लेकिन मन मे उठे ये सवाल का कोई जवाब नही है परंतु टुकड़े-टुकड़े में तबादला आदेश जारी होने पर वर्षो से अपने तबादला का इंतजार कर रहे हर उस शिक्षक के मन मे उठता है जो अपने घर-परिवार ,बीबी-बच्चो,मां-बाप व रिस्तेदार से वर्षो से सैकड़ो किलोमीटर दूर पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यरत स्कूल में पदस्थ है, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग को तबादला...

2009 वित्त निर्देश व वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान की नवीन शिक्षक संघ के मांग पर राज्य से जिला तक हलचल

Image
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छ. ग. के प्रदेश सचिव गिरीश साहू,प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी ने जानकारी दिया है कि 1 नवम्बर को 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के कुशल नेतृत्व में पूरे योजनाबद्ध तरीके से सभी जिलों से प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी व ब्लॉक पदाधिकारी के सहयोग से 30 दिसम्बर 2020 को पूर्व सेवा अवधि की गणना कर शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष बाद प्रत्येक वर्ष का एक वार्षिक वेतनवृद्धि वेटेज लाभ और देय समयमान वेतनमान के आधार पर संविलियन बाद सातवां वेतन की भुगतान व 28 जनवरी 2021 को 24/2009 वित्त निर्देश के अनुसार एक विभाग से दूसरे अन्य विभाग में संविलियन होने पर पूर्व सेवा अवधि की गणना कर समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान की मांग को वित्त विभाग,शिक्षा विभाग व विधि व विधायी कार्य विभाग के समक्ष प्रमुखता से रखकर शिक्षक एलबी संवर्ग को लाभ प्रदान करने की मांग किया गया,अनुभव तिवारी,हरिकांत अग्निहोत्री,अमीन बंजारे,रमन शर्मा,संजीव मानिकपुरी,वेदप्रकाश साहू,नरेश चौहान,सावंत यादव...

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तर से वेटेज व समयमान वेतन के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाय नवीन शिक्षक संघ द्वारा किया गया मांग

Image
रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छ. ग.के प्रदेश प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार व ज्योति सक्सेना ने जानकारी दिया है की प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत व प्रदेश सयुंक्त सचिव राजेश शुक्ला  15 जुलाई 2021 को राजधानी रायपुर में मंत्रालय इंद्रावती भवन अटल नगर में पहुंचकर 14 जुलाई 2021 को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी पत्र के संदर्भ में ज्ञापन सौंपते हुए हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन का निर्धारण जिला या संभाग स्तर से करने के स्थान पर राज्य स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग छ. ग.शासन से वेतन का निर्धारण कर सभी जिला व संभाग अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश कर शिक्षक एलबी संवर्ग को वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान की मांग को प्रमुखता से रखा है। इस संबंध में चर्चा करते हुए नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि लोक शिक्षण द्वारा 23 जून व 14 जुलाई को जो पत्र सभी सयुंक्त संचालक शिक्षा संभाग व जिला शिक्षाधिकारी को जारी किया गया है वो नवीन शिक्षक संघ छ. ग.द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को सौपे गए ज्ञापन के प्रति के आधार पर जारी किया गया है भल...

नवगठित संकुल केन्द्र टेमरी के शुभारंभ अवसर पर हायर सेकंडरी स्कूल टेमरी के मैदान , धमधा में किया गया वृक्षारोपण संकुल समन्वयक अमितेश तिवारी और संकुल प्राचार्य पी एस ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ सम्पन्न ।

Image
          कहते है मुफ्त में मिली चीजो की लोग कद्र  नही करते। कोरोनाकाल जैसी संकट की घड़ी  में प्राणवायु ऑक्सीजन का जब लोग खरीद कर इश्तेमाल करने लगे तब लोगो को आक्सीजन की महत्ता का पता लगा , कि जीवन जीने के लिए पेड़ो का होना कितना ज्यादा जरुरी है और इन्ही पेड़ो से हमे आक्सीजन की प्राप्ति होती है। वन होंम वन ट्री के तहत हायर सेकंडरी स्कूल  टेमरी वि ख धमधा में संकुल समन्वयक अमितेश तिवारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।जिसमे मुख्यअतिथि शालिनी यादव (अध्यक्ष जिला प. दुर्ग) ,अंजू टांडेकर (सरपंच टेमरी) ,ललिता हरमुख (जनपद सदस्य ),नील कुमारी हरमुख (उप सरपंच ), रिवेंद्र यादव जी ,विधायक प्रतिनिधि राधे श्याम हरमुख जी,मन्नु लाल देशमुख  सेवानिवृत्त शिक्षक मनोहर हरमुख सहित गाव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। *आदर्श नवयुवक मंडल पोटिया का विशेष सहयोग -*  जितेंद्र देशमुख आदर्श नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सचिव लोमश दास साहू की टीम ने दस फिट के पौधे उपलब्ध करवाए। इनके विशिष्ट सहयोग से ही पौधरोपण का कार्य किया गया। *एक पौधा दस पुत्रो के बराब...

30 दिसम्बर को सौपे गए दो सूत्रीय मांग पर शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान शिक्षक एलबी.संवर्ग को वेटेज व समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन भुगतान की मांग

Image
रायपुर-नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू,कोषाध्यक्ष अमितेश तिवारी व प्रवक्ता दुष्यंत कुम्भकार ने जानकारी दिया है 1 नवम्बर 2020 को दो वर्ष पूर्ण कर चुके लगभग 16000 शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत के नेतृत्व में 30 दिसम्बर 2020 को प्रदेश के रायपुर,कवर्धा,बस्तर,राजनांदगांव,दुर्ग,सरगुजा,सूरजपुर,मुंगेली, जांजगीर,कोरिया,धमतरी,गरियाबंद,महासमुंद सहित समस्त जिलो में सचिव व संचालक शिक्षा विभाग छ. ग.शासन के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दो सूत्रीय मांग को प्रमुखता से रखा था जिसमे पहला मांग राज्य शासन द्वारा आठ वर्ष के स्थान पर दो वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग का 1 नवम्बर 2020 को संविलियन करने के बाद आठ वर्ष पूर्ण करने के पश्चात 2018 से संविलियन प्राप्त समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से दो वर्ष पश्चात प्रतिवर्ष एक वार्षिक वेतन वृद्धि वेटेज लाभ प्रदान कर वेतन का निर्धारण करने व दूसरा प्रमुख मांग शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ प्रदान कर पूर...